VIDEO: 'दिलबर-दिलबर' गाने पर इस लड़की ने किया ऐसा शानदार डांस, 3 करोड़ लोगों ने देखा
हाल ही में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'सिर्फ तुम' फिल्म का गाना 'दिलबर' रिक्रीएट किया गया था। जहां नए वर्जन में नोरा फतेही ने सेक्सी अंदाज में सभी का मन मोह लिया, वहीं इसपर बने डांस वीडियो भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहे हैं।
नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'सिर्फ तुम' फिल्म का गाना 'दिलबर' रिक्रीएट किया गया था। जहां नए वर्जन में नोरा फतेही ने सेक्सी अंदाज में सभी का मन मोह लिया, वहीं इसपर बने डांस वीडियो भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहे हैं। 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' पर एक लड़की ने तो ऐसा डांस किया है कि अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग उसे देख चुके हैं। लाल रंग के लिबास में ये लड़की नोरा फतेही की टक्कर का डांस कर रही है एकदम।

सोशल मीडिया पर 'सत्यमेव जयते' फिल्म के 'दिलबर' गाने पर परफॉर्म किया गया एक डांस खूब वायरल हो रहा है। इस डांस को ऋषभ पोखरियाल ने कोरियोग्राफ किया है और ऐश्वर्या ने इसपर डांस किया है। लाल रंग के लिबास में ऐश्वर्या ने ऐसा डांस किया है कि हर कोई बस देखता ही रह गया। सबसे शानदार बात तो ये है कि ऐश्वर्या ने इसपर एक नहीं, बल्कि दो-दो स्टाइल किया है। उन्होंने इस गाने पर बॉलीवुड और फ्रीस्टाइल किया है।
ये भी पढ़ें: पति अतहर के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंची टीना डाबी, मैचिंग कपड़ों में नजर आए दोनों
उनके इस डांस को अब तक 3 करोड़ 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'मेरे पास आपके लिए शब्द ही नहीं हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'शानदार'। फिल्म 'सत्यमेव जयते' में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इस गाने पर डांस किया है और नेहा कक्कड़ ने गाने को अपनी आवाज दी है।
ये भी पढ़ें: टीशर्ट को दांतों तले दबा सुष्मिता का दिलबर-दिलबर पर डांस देख दीवाने हुए लोग, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications