Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पति अतहर के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंची टीना डाबी, मैचिंग कपड़ों में नजर आए दोनों

देश की चर्चित आईएएस जोड़ी टीना डाबी और पति आईएएस अतहर आमिर खान हाल ही में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। टीना और अतहर, दोनों ताजमहल पहुंचे और प्यार की इस अनोखी मिसाल का दीदार किया। दोनों ने ताजमहल घूमते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

Tina Dabi, Athar Aamir Khan

नई दिल्ली। देश की चर्चित आईएएस जोड़ी टीना डाबी और पति आईएएस अतहर आमिर खान हाल ही में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। टीना और अतहर, दोनों ताजमहल पहुंचे और प्यार की इस अनोखी मिसाल का दीदार किया। दोनों ने ताजमहल घूमते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। फैंस को इस कपल की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

पति संग किया ताज का दीदार

पति संग किया ताज का दीदार

साल 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और उनके आईएएस पति अतहर आमिर खान की ताजमहल के सामने बैठे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। टीना ने ताजमहल का दीदार करते हुए ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पति संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए टीना ने लिखा, 'अनन्त प्रेम के शानदार स्मारक के सामने पति के साथ ट्विनिंग।'

मैचिंग कपड़ों में नजर आए दोनों

मैचिंग कपड़ों में नजर आए दोनों

इस तस्वीर में टीना और अतहर ने एक रंग की ही कमीज पहनी हुई है। टीना और अतहर की प्यार के इस स्मारक के सामने तस्वीरें फैंस को खुब पसंद आ रही हैं। एक फैन ने तो उनके तस्वीर पर लिखा, 'मोहब्बत कि दो निशानियां।' टीना और अतहर ने सिर्फ ताजमहल के ही दीदार नहीं किए, बल्कि फतेहपुर सीकरी जाकर किला भी घूमा।

फतेहपुर सिकरी भी गए घूमने

फतेहपुर सिकरी भी गए घूमने

डाबी ने इसी साल अतहर आमिर से शादी की है। साल 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और उसी साल सेकेंड टॉपर रहे अतहर आमिर से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने इस साल 20 मार्च को रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की थी। इसके बाद पहलगाम में दोनों की शादी हुई और फिर दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया था।

इसी साल की है शादी

इसी साल की है शादी

रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई राजनैतिक हस्तियां पहुंची थीं। दोनों की शादी पर दक्षिणपंथी विचारधारा के लोगों ने खूब बखेड़ा भी खड़ा किया था। टीना डाबी जहां दिल्ली की रहने वाली हैं, वहीं अतहर कशमीर से ताल्लुक रखते हैं।

Tina Dabi, Athar Aamir Khan

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+