Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Giorgio Armani Net Worth: जियोर्जियो अरमानी कितनी संपत्ति छोड़ गए? अब वारिस कौन? क्यों थे ऐश्वर्या के मुरीद?

Giorgio Armani Passed Away 2025: फैशन की दुनिया ने 4 सितंबर 2025 को अपना सबसे बड़ा सितारा खो दिया। जियोर्जियो अरमानी, जिन्हें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का मुरीद कहा जाता था, 91 साल की उम्र में मिलान में अपने घर पर दुनिया से अलविदा कहा। इसका ऐलान अरमानी ग्रुप किया।

अरमानी ने अपने अंतिम दिन तक 10 अरब डॉलर (लगभग ₹8.4 लाख करोड़) के साम्राज्य को चमकाने में मेहनत की। ऐश्वर्या राय को मिलान फैशन वीक में खास न्योता देने वाले अरमानी का ये साम्राज्य अब किसके हाथों में जाएगा?आइए, उनकी संपत्ति, वारिस, और ऐश्वर्या से कनेक्शन को जानते हैं...

Giorgio Armani Passed Away 2025

Giorgio Armani Net Worth: अरमानी की संपत्ति कितनी?

जियोर्जियो अरमानी ने 1975 में सर्जियो गैलियोटी के साथ जियोर्जियो अरमानी S.p.A. की नींव रखी। पियासेंजा, इटली में जन्मे अरमानी ने रेडी-टू-वेयर, हॉट कॉउचर, परफ्यूम, होटल, और होमवेयर तक एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया। उनकी संपत्ति का अनुमान:

  • Bloomberg: $9.4 बिलियन (लगभग ₹7,90,000 करोड़)
  • Forbes: $12.1 बिलियन (लगभग ₹10,15,000 करोड़)
  • Newsweek: $13 बिलियन (लगभग ₹10,90,000 करोड़)

अरमानी ग्रुप का 2023 में टर्नओवर 2.44 बिलियन यूरो (लगभग ₹2,05,000 करोड़) था। Gucci और Prada के बाद ये इटली का तीसरा सबसे बड़ा फैशन ग्रुप है। अरमानी के पास मिलान में लग्जरी प्रॉपर्टी, 60 मिलियन यूरो की सुपरयॉट, और Olimpia Milano बास्केटबॉल क्लब का मालिकाना हक था।

Giorgio Armani Aishwarya Rai Connection: ऐश्वर्या राय से खास कनेक्शन क्या?

जियोर्जियो अरमानी और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता फैशन की दुनिया में मशहूर था। अरमानी ऐश्वर्या की खूबसूरती और स्टाइल के दीवाने थे। अरमानी ने ऐश्वर्या को मिलान में अपनी कंपनी की 40वीं वर्षगांठ समारोह में व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। ऐश्वर्या, जो 2003 से L'Oréal की ब्रांड एम्बेसडर हैं, ने 2014 में AMFAR गाला में अरमानी प्रिवे का नाजुक गाउन पहना। अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने इस इवेंट की मेजबानी की।

Giorgio Armani Waris- वारिस कौन? अरमानी का साम्राज्य किसके हवाले?

अरमानी की शादी नहीं हुई और उनके कोई बच्चे नहीं थे। लेकिन उन्होंने अपने परिवार और सहयोगियों को साम्राज्य संभालने के लिए तैयार किया था। 2016 में बनी जियोर्जियो अरमानी फाउंडेशन उनकी विरासत को जीवित रख सकती हैं। संभावित वारिस:

1.Roberta Armani- रोबर्टा अरमानी (भतीजी):

  • कौन हैं? दिवंगत भाई सर्जियो अरमानी (Sergio Armani) की बेटी। पब्लिक रिलेशन्स डायरेक्टर।
  • रोल: टॉम क्रूज-केटी होम्स की 2006 शादी जैसे इवेंट्स ऑर्गनाइज किए। सेलेब्स और ब्रांड को जोड़ा।
  • संभावना: कंपनी का बड़ा हिस्सा और मैनेजमेंट कंट्रोल।

2.Silvana Armani-सिल्वाना अरमानी (भतीजी):

  • कौन हैं? सर्जियो की दूसरी बेटी। विमेन्सवेयर लाइन की हेड।
  • रोल: डिजाइन्स और क्रिएटिव मैनेजमेंट।

3. Rosanna Armani- रोसन्ना अरमानी (बहन):

  • कौन हैं? अरमानी की छोटी बहन। परिवार और ब्रांड से जुड़ी।
  • संभावना: प्रॉपर्टी और फाइनेंशियल होल्डिंग्स।

4. Andrea Camerana- एंड्रिया कैमेराना (भतीजा):

  • कौन हैं? रोसन्ना का बेटा। ब्रांड के बोर्ड में।
  • रोल: ऑपरेशन्स और मैनेजमेंट।

5. पैंटालियो डेल'ओर्को (लियो):

  • कौन हैं? अरमानी के लंबे समय से सहयोगी। मेन्सवेयर के क्रिएटिव लीडर।
  • संभावना: क्रिएटिव और बिजनेस डिसीजन में अहम रोल।

जियोर्जियो अरमानी फाउंडेशन: अरमानी ने 2016 में नियम बनाया कि उनकी मृत्यु के 5 साल तक कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्ट नहीं होगी। 6 हिस्सों में बंटे शेयर फाउंडेशन, परिवार, और सहयोगियों के बीच बंटेंगे।

Giorgio Armani Legacy- अरमानी की विरासत: फैशन का चेहरा बदला

1970 के दशक में पावर सूट्स और लूज जैकेट्स से अरमानी ने फैशन को नया चेहरा दिया। 200 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों (अमेरिकन गिगोलो, द डार्क नाइट) में उनके डिजाइन्स दिखे। जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी, और लेडी गागा उनके कपड़ों में रेड कार्पेट पर चमके। 2011 में ग्रीन कार्पेट चैलेंज और 2016 में फर-मुक्त नीति। 2015 में गे कम्युनिटी पर टिप्पणी और 2024 में चीनी मजदूरों के अवैध इस्तेमाल के आरोप।

जियोर्जियो अरमानी ने ₹10 लाख करोड़ का साम्राज्य छोड़ा, जो अब रोबर्टा, सिल्वाना, और फाउंडेशन के भरोसे है। 6-7 सितंबर को मिलान में प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

ये भी पढ़ें- Giorgio Armani Death Reason: फैशन जगत के दिग्गज जियोर्जियो अरमानी ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें मौत का कारण?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+