Ghibli Style में तस्वीरें पोस्ट करना अमेरिकी White House को पड़ा भारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Ghibli Style Images: पूरी दुनिया में इस वक्त घिबली-शैली की तस्वीरें वायरल है। आम से लेकर खास लोगों तक ये ट्रेंड पहुचं चुका है। लोग अपनी फोटो को घिबली-शैली में पोस्ट कर रहे हैं। अब इसको लेकर अब विवाद भी शुरू हो चुका है। अमेरिका के व्हाइट हाउस के अधिकारिक सोशल मीडिया से घिबली-शैली की तस्वीरें पोस्ट करना महंगा पड़ गया है।

Ghibli Style Images

जानिए पूरा मामला?

दरअसल, अमेरिका के व्हाइट हाउस के अधिकारिक सोशल मीडिया पर एक घिबली-शैली की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अवैध प्रवासी और फेंटानिल तस्करी की दोषी वर्जीनिया बसोरा-गोंजालेज को आंसुओं में दिखाया गया। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। लोग इस पोस्ट को लेकर ट्रंप प्रशासन पर हल्ला बोले रहे हैं।

ये भी पढ़ें White House: ब्रिटेन ने लगाई थी आग, लिंकन की आत्मा करती है पहरेदारी, जानिए व्हाइट हाउस की दिलचस्प कहानी

सोशल मीडिया पर गुस्से में लोग

वहीं इस तरह के गंभीर मामलों के तस्वीर को एक जिम्मेदार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पोस्ट करने को लेक लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि,अधिकारिक सोशल मीडिया पर इस तरह से मजाकिया पोस्ट करना सही नहीं है। इससे उस संस्थान की गरीमा को ठेस पहुंचता है।

यूजर्स ने इस पोस्ट पर गुस्सा जाहिर किया

व्हाइट हाउस (White House) के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, "सरकारी अकाउंट्स को 'कूल' या ट्रेंडी बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह बहुत अजीब लग रहा है।

" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं सख्त सीमा सुरक्षा (बॉर्डर कंट्रोल) का समर्थन करता हूं, लेकिन इस तरह मज़ाक बनाना गलत है। यह शर्मनाक और बचकाना है।"

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि, "यह जिम्मेदार नेतृत्व का संकेत नहीं है, चाहे आप किसी भी राजनीतिक विचारधारा से हों।"

Take a Poll

ये भी पढ़ें White House कैसे बना 45 राष्ट्रपतियों का ठिकाना? किसने बनाया डिजाइन? कैसा है स्ट्रक्चर और सिक्योरिटी? जानें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+