White House: ब्रिटेन ने लगाई थी आग, लिंकन की आत्मा करती है पहरेदारी, जानिए व्हाइट हाउस की दिलचस्प कहानी
White House Story: डोनाल्ड ट्रंप आज (20 जनवरी को दोपहर 12 बजे, भारत में रात 10.30 बजे) डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। यह समारोह यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित किया जाएगा, जो कैपिटल के गुंबद के नीचे गोलाकार केंद्रीय स्थान है, जिस पर चार साल पहले दंगाइयों ने कब्जा कर लिया था, जो 2020 के चुनाव में जो बाइडेन की जीत को पलटना चाहते थे।
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं और अमेरिकी लोकतंत्र के 230 से ज्यादा वर्षों में सिर्फ दूसरे राष्ट्रपति हैं, जो सत्ता में आए, फिर चुनाव हार गए और फिर व्हाइट हाउस लौट आए। गैर-लगातार राष्ट्रपति पद पर रहने वाले दूसरे नेता ग्रोवर क्लीवलैंड थे, जो 1880 और 1890 के दशक में 22वें और 24वें राष्ट्रपति थे।

डोनाल्ड ट्रंप का आज के बाद से फिर से व्हाइट हाउस में चार सालों के लिए निवास करेंगे और 132 कमरों वाली हवेली से अगले चार सालों तक वो अमेरिका पर शासन करेंगे। लिहाजा, आज के दिन व्हाइट हाउस की कहानी को जानना बहुत जरूरी हो जाता है।
कब किया गया था व्हाइट हाउस का निर्माण? (When was the White House built?)
13 अक्टूबर 1792 को व्हाइट हाउस का निर्माण शुरू किया गया था, जगह थी वाशिंगटन का पेनसेल्वेनिया एवेन्यू । और 1 नवंबर 1800 को व्हाइट हाउस बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया था। व्हाइट हाउस में रहने वाले पहले राष्ट्रपति का नाम था जॉन एडम्स। और उसके बाद से ही व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निवास स्थान बन गया। तब से लेकर आजतक अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में ही रहते हैं।
व्हाइट हाउस की पहरेदारी करते हैं भूत?
दावा किया जाता है, कि व्हाइट हाउस में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा घूमती रहती है। दरअसल, 1865 में व्हाइट हाउस में ही राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही कुछ लोगों ने अब्राहम लिंकन की आत्मा को व्हाइट हाउस में देखने का दावा किया। सबसे पहले अब्राहम लिंकन की आत्मा को देखने का दावा किया था, अमेरिका के ही 30वें राष्ट्रपति रहे केल्विन कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलिज ने। राष्ट्रपति कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलिज ने दावा किया था, कि उन्हें अब्राहम लिंकन ओवल दफ्तर की खिड़की के पास खड़े दिखाई दिए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई बार लिंकन की आत्मा को अपने पास महसूस करने की शिकायत की थी। इन रहस्यमयी घटनाओं ने राष्ट्रपति कुलिज की पत्नी को काफी डरा दिया था।
नीदरलैंड की महारानी ने भी किया था लिंकन के भूत को देखने का दावा
नीदरलैंड की महारानी ने भी व्हाइट हाउस में लिंकन की आत्मा को देखने का दावा किया था। नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना ने कहा था, कि व्हाइट हाउस में रात में सोते वक्त किसी ने उनके कमरे के दरवाजे को खटखटाया था और जब उन्होंने दरवाजे को खोला, तो उन्होंने सामने अब्राहम लिंकन को पाया। ये देखकर नीदरलैंड की महारानी काफी डर गई थीं। बाद में उन्होंने कहा था, कि उनके मुंह से काफी देर तक आवाज नहीं निकली थी। यही नहीं इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ने भी एक बार दावा किया था, कि जब वो व्हाइट हाउस में ठहरे थे और बाथरूम से नहाकर बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि सिगड़ी जल रही है और सामने कुर्सी पर अब्राहम लिंकन बैठे हैं।
जब व्हाइट हाउस को कर दिया गया था आग के हवाले ? (White House Story)
व्हाइट हाउस को अमेरिका की शान का प्रतीक माना जाता है। अमेरिका की पहचान व्हाइट हाउस से होती है, मगर इतिहास ने वो दौर भी देखा है, जब व्हाइट हाउस को जला दिया गया था। व्हाइट हाउस धू-धू कर जल रहा था, और सबने मान लिया था, व्हाइट हाउस का अस्तित्व इस आग में हमेशा के लिए जल जाएगा।
अमेरिका के इतिहास में कई बड़ी लड़ाईयां लड़ी गई हैं और अमेरिका गृहयुद्ध की आग में भी झुलसा है। साल 1812 में उत्तरी अमेरिका में अमेरिका और ब्रिटेन के बीच लड़ाई लड़ी जा रही थी। अमेरिका, ब्रिटिश प्रभुत्व से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। उसी दौरान 24 अगस्त 1814 को ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस को चारों तरफ से घेर लिया और फिर व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है, कि पहले ब्रिटिश सैनिकों ने पहले व्हाइट हाउस में डिनर किया था और फिर व्हाइट हाउस में आग लगाई थी। जिस वक्त ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस में आग लगाई थी, उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति थे जेम्स मैडिसन। आग लगने के वक्त अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस में मौजूद थे। बताया जाता है कि किसी तरह राष्ट्रपति मैडिसन अपनी पत्नी के साथ जान बचाकर व्हाइट हाउस से भागने में कामयाब रहे थे। ये वो पहला मौका था, जब व्हाइट हाउस पर पहली और आखिरी बार कब्जा किया गया था।
व्हाइट हाउस में बिजली कब आई थी?
आज से करीब 125 साल पहले की बात है, जब दुनिया में बिजली का आविष्कार हुआ था। उस वक्त बिजली की खोज ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। साल 1900 में व्हाइट हाउस में बिजली लगवाई गई। लोगों के मन में बिजली को लेकर उस वक्त काफी उत्सुकता तो थी ही, साथ ही लोग उस वक्त बिजली से डरते भी थे। डर अमेरिका के राष्ट्रपति को भी लग रहा था। जब व्हाइट हाउस में बिजली लगी उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति थे बेंजामिन हैरिसन।
चूंकि बिजली उस वक्त के लिए पूरी तरह से नई चीज थी, लिहाजा अमेरिका के राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन और उनकी पत्नी को भी बिजली इस्तेमाल से डर लग रहा था। राष्ट्रपति दंपति, डर की वजह से बिजली स्विच ऑन या स्विच ऑफ तक नहीं करते थे। उन्हें लगता था कि स्विच छूने से उन्हें करंट का झटका लगेगा। जिसके बाद व्हाइट हाउस में बिजली स्विच ऑफ और ऑन करने की जिम्मेदारी व्हाइट हाउस के स्टाफों को दे दी गई। हालांकि धीरे धीरे राष्ट्रपति को बिजली का डर कम होने लगा और फिर कई महीनों बाद उन्होंने खुद स्विच ऑफ ऑन करना शुरू कर दिया।
क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में सबसे पहले एयर कंडीशन कब लगाई गई, अगर आप नहीं जानते तो इस लेख के अंत में ये भी जान ही लीजिए। व्हाइट हाउस में AC 1940 में लगाया गया था और उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति थे फ्रेंकलिन रूजवेल्ट।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications