Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

White House कैसे बना 45 राष्ट्रपतियों का ठिकाना? किसने बनाया डिजाइन? कैसा है स्ट्रक्चर और सिक्योरिटी? जानें

White House History: क्या आप जानते हैं कि अमेरिका के हर राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास 'व्हाइट हाउस' है? यह घर न सिर्फ शानदार है, बल्कि दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक भी है। डोनाल्ड ट्रंप, 20 जनवरी 2025 को 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद, व्हाइट हाउस में शिफ्ट हुए। यह वही व्हाइट हाउस है, जहां अब तक 45 राष्ट्रपति रह चुके हैं।

कहते हैं कि 'व्हाइट हाउस' में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। एंटी-मिसाइल, स्नाइपर्स, SWAT टीम, एंटी-ड्रोन सिस्टम और इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट फाइटर जेट जैसे हाईटेक सिक्योरिटी से व्हाइट हाउस पूरी तरह लैस है। अब जेहन में यह सवाल उठना लाजती है कि इसे किसने बनवाया था? इसका डिजाइन और स्ट्रक्चर कैसा है? आइए जानें व्हाइट हाउस की कहानी, इसका डिज़ाइन और इसकी खासियतें जानें...

White House history

White House Built History: कब और कैसे बना व्हाइट हाउस?

व्हाइट हाउस का निर्माण 13 अक्टूबर 1792 को शुरू हुआ और 1 नवंबर 1800 को यह पूरा हुआ। इसकी नींव अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने रखी, लेकिन वे इसमें कभी नहीं रह पाए। यहां रहने वाले पहले राष्ट्रपति जॉन एडम्स थे।

इसका डिजाइन आयरलैंड के जेम्स होबन ने तैयार किया था। उन्होंने इसे जॉर्जियाई शैली में बनाया, जो सरलता और भव्यता का प्रतीक है। इसे शुरू में 'प्रेसिडेंट हाउस' कहा जाता था, लेकिन बाद में इसे 'व्हाइट हाउस' का नाम मिला।

White House Structure: व्हाइट हाउस की संरचना कैसी है?

व्हाइट हाउस का क्षेत्रफल 8 एकड़ है और इसका फ्लोर एरिया करीब 55,000 वर्ग फीट है। यह एक 6 मंजिला इमारत है, जिसमें 132 कमरे, 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां और 28 फायरप्लेस हैं। इसके अलावा, यहां टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल, मूवी थियेटर, और जॉगिंग ट्रैक भी हैं।

व्हाइट हाउस के हिस्से

1- पहला हिस्सा- प्रेसिडेंट रेजिडेंस:

यह इमारत का मुख्य भाग है, जिसमें 4 फ्लोर ऊपर और 2 फ्लोर बेसमेंट में हैं। इसमें लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल, ग्रीन, रेड और ब्लू रूम शामिल हैं। आइए समझें...

  • ग्राउंड फ्लोर: डिप्लोमैटिक रिसेप्शन रूम, मैप रूम, लाइब्रेरी और मुख्य किचन।
  • फर्स्ट फ्लोर: ग्रीन रूम, ब्लू रूम, रेड रूम, और स्टेट डाइनिंग रूम।
  • सेकेंड फ्लोर: राष्ट्रपति और उनके परिवार का निवास।
  • थर्ड फ्लोर: गेम रूम, सोलारियम और प्राइवेट ऑफिस।
  • अंडरग्राउंड फ्लोर: स्टोरेज और अन्य तकनीकी सुविधाएं।

2- दूसरा हिस्सा- वेस्ट विंग:

यहां राष्ट्रपति का मशहूर ओवल ऑफिस, कैबिनेट रूम और सिचुएशन रूम है। सिचुएशन रूम से राष्ट्रपति दुनिया की हर घटना पर नजर रख सकते हैं।

3- तीसरा हिस्सा-ईस्ट विंग:

यहां राष्ट्रपति की पत्नी (फर्स्ट लेडी) का ऑफिस और स्टाफ काम करता है। इसी विंग में राष्ट्रपति का आपातकालीन बंकर PEOC भी स्थित है।

White House Security: व्हाइट हाउस की सुरक्षा

यह दुनिया का सबसे सुरक्षित घर माना जाता है। बुलेटप्रूफ खिड़कियां, एंटी-मिसाइल सिस्टम और न्यूक्लियर बंकर इसकी सुरक्षा में शामिल हैं। छत पर स्नाइपर्स और जमीन पर यूएस सीक्रेट सर्विस के 1300 से अधिक एजेंट्स तैनात रहते हैं। इसके आसपास 24 किमी का नो-फ्लाई ज़ोन है।

White House Name Mystery: कैसे पड़ा व्हाइट हाउस नाम ?

'प्रेसिडेंट हाउस' से 'व्हाइट हाउस' नाम मिलने के पीछे भी अलग कहानी है। 1798 में दीवारों को ठंड और दरार से बचाने के लिए सफेद चूने से रंगा गया। इसके बाद, 1814 में ब्रिटिश सेना द्वारा आगजनी के बाद दीवारों पर लगे निशानों को छिपाने के लिए सफेद रंग किया गया। ऐसे 19वीं सदी के अखबारों में 'प्रेसिडेंट हाउस' ने 'व्हाइट हाउस' नाम हो गया।

व्हाइट हाउस की अनोखी बातें

  • सिचुएशन रूम: यह हाई-टेक वॉर रूम है, जहां से राष्ट्रपति दुनिया भर की घटनाओं पर नजर रखते हैं।
  • सुरंगें: इसमें दो सुरंगें हैं, जो ट्रेजरी बिल्डिंग और साउथ लॉन तक जाती हैं।

यूएस ने अब तक कितने राष्ट्रपति देखे?

क्रमांक राष्ट्रपति का नाम कार्यकाल
1
जॉर्ज वॉशिंगटन 1789-1797
2
जॉन एडम्स 1797-1801
3
थॉमस जेफ़रसन 1801-1809
4
जेम्स मैडिसन 1809-1817
5
जेम्स मोनरो 1817-1825
6
जॉन क्विंसी एडम्स 1825-1829
7
एंड्रयू जैक्सन 1829-1837
8
मार्टिन वैन ब्यूरन 1837-1841
9
विलियम हेनरी हैरिसन 1841
10
जॉन टायलर 1841-1845
11
जेम्स के. पोल्क 1845-1849
12
ज़ैचरी टेलर 1849-1850
13
मिलार्ड फिलमोर 1850-1853
14
फ्रैंकलिन पियर्स 1853-1857
15
जेम्स बुकानन 1857-1861
16
अब्राहम लिंकन 1861-1865
17
एंड्रयू जॉनसन 1865-1869
18
यूलिसिस एस. ग्रांट 1869-1877
19
रदरफोर्ड बी. हेस 1877-1881
20
जेम्स ए. गारफ़ील्ड 1881
21
चेस्टर ए. आर्थर 1881-1885
22
ग्रोवर क्लीवलैंड 1885-1889
23
बेंजामिन हैरिसन 1889-1893
24
ग्रोवर क्लीवलैंड 1893-1897
25
विलियम मैककिन्ले 1897-1901
26
थियोडोर रूज़वेल्ट 1901-1909
27
विलियम हॉवर्ड टैफ़्ट 1909-1913
28
वुडरो विल्सन 1913-1921
29
वॉरेन जी. हार्डिंग 1921-1923
30
कैल्विन कूलिज 1923-1929
31
हर्बर्ट हूवर 1929-1933
32
फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट 1933-1945
33
हैरी एस. ट्रूमैन 1945-1953
34
ड्वाइट डी. आइज़नहावर 1953-1961
35
जॉन एफ. केनेडी 1961-1963
36
लिंडन बी. जॉनसन 1963-1969
37
रिचर्ड निक्सन 1969-1974
38
जेराल्ड फोर्ड 1974-1977
39
जिमी कार्टर 1977-1981
40
रोनाल्ड रीगन 1981-1989
41
जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश 1989-1993
42
बिल क्लिंटन 1993-2001
43
जॉर्ज डब्ल्यू. बुश 2001-2009
44
बराक ओबामा 2009-2017
45
डोनाल्ड ट्रंप 2017-2021
46
जो बाइडेन 2021-2025

सोर्स-(डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट डॉट कॉम, डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू व्हाइट हाउस डॉट जीओवी)

ये भी पढ़ें- White House: ब्रिटेन ने लगाई थी आग, लिंकन की आत्मा करती है पहरेदारी, जानिए व्हाइट हाउस की दिलचस्प कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+