प्रेग्नेंसी में टैटू बनवाना पड़ सकता है भारी! महिला ने हाथ में बनवाया था 'सांप', हो गया ये हाल
फ्लोरिडा, 22 दिसंबर। बीते 10-15 वर्षों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी टैटू बनवाने का चलन तेज हो गया है। कई लोगों में तो टैटू का ऐसा क्रेज देखा गया कि उन्होंने अपनी पूरी बॉडी को ही इससे कवर कर दिया। इस बीच महिलाओं को कई बार इस सवाल का सामना करना पड़ा है कि क्या गर्भावस्था के दौरान टैटू उनके और पेट में पल रहे बच्चे के लिए सेफ (सुरक्षित) है या नहीं? हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जब टैटू बनवाने के बाद एक प्रेग्नेंट महिला के हाथ का बुरा हाल हो गया।

गर्भावस्था के दौरान टैटू ने बढ़ाई मुश्किल
20 वर्षीय जेड हार्वे ने सोशल मीडिया अपनी तस्वीर शेयर करते हुए टैटू से हुई मुश्किल की कहानी साझा की है। जेड ने पाया कि गर्भवती होने के तुरंत बाद उनके 'सांप' वाले टैटू पर छाले निकलने लगे हैं। ऐसा लग रहा था कि जेड आग से झुलस गई हैं। हालांकि जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो माजरा कुछ और ही पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि जेड को यह समस्या लिक्विड नाइट्रोजन के उपयोग की वजह से हो रही है।

टैटू के आस-पास क्यों पड़े छाले
अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वालीं जेड ने कहा, मेरे साथ वो हो रहा था, जो पहले कभी नहीं हुआ, मुझे लगा यह समस्या प्रेग्नेंसी की वजह से हो रही है। जेड ने कहा कि आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि टैटू कहां से बनवा रहे हैं। जेड के हाथ में एक मस्सा था जो टैटू बनवाने के दैरान कट गया, बताया जाता है कि उसकी वजह से और गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से उनके हाथ में गंभीर छाले पड़े।

ऑनलाइन देखी थी सांप की फोटो
हालांकि जेड अभी तक नहीं समझ पाई हैं कि उनके टैटू के आस-पास छाला बनने का मुख्य कारण क्या था। जेड ने ऑनलाइन एक सांप की फोटो देखी थी जिसके बाद उन्होंने हूबहू उसे अपने हाथ पर टैटू के रूप में छपवा लिया। टैटू बनवाने के दो घंटे बाद खुश जेड के चेहरा अचानक उतर गया। उन्होंने देखा कि टैटू की इंक वाली जगह छाले उभर आए हैं। जेड ने कहा, 'हमने मस्से के बारे में बात नहीं की, मुझे लगा टैटू बनाने वाले ने मस्सा देखा होगा।' (फोटो साभार- डेली मेल)

बाद में मिली प्रेग्नेंसी की जानकारी
इसके कुछ समय बाद जेड के स्तनों में भी दर्द होने लगा और उन्हें बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा था। तब तक उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी नहीं थी, हालांकि जब उन्हें पता चला तो वह खुश हुईं। जेड ने कहा, 'मैं बिल्कुल सदमे में थी, मैंने वास्तव में कभी नहीं सोचा था कि मैं गर्भवती होने जा रही हूं, मुझे नहीं लगता था कि ऐसा हो सकता है। मैं डर गई थी लेकिन माता-पिता ने मेरा काफी साथ दिया।
(फोटो साभार- डेली मेल)
यह भी पढ़ें: ब्राजील में सिर पर टैटू बनवाने का हुआ ऐसा भूत सवार, कि शख्स ने कटवा ली नाक-कान, बन गया डरावना 'शैतान'












Click it and Unblock the Notifications