जर्मनी में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और युवाओं को लगेगी वैक्सीन, 7 जून से शुरू होगा वैक्सीनेशन

बर्लिन, मई 28। जर्मनी में 7 जून से 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के टीकाकरण अभियान को मंजूरी मिल गई है। जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने इसकी मंजूरी दी है। हालांकि इस अभियान में बच्चों को टीका लगाना अनिवार्य नहीं होगा। एंजेला मार्केल ने कहा है, "7 जून से 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों और युवाओं के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए अपॉइंटमेंट प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

corona vaccine

अगस्त के आखिर तक वैक्सीन लगाने का रखा गया लक्ष्य

आपको बता दें कि जो भी वैक्सीन लगवाने के इच्छुक होंगे, उन्हें अगस्त के आखिर तक वैक्सीन के दोनों डोज दे दिए जाएंगे। वैक्सीन का बच्चों पर प्रभाव को लेकर स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वैक्सीन लेने के बाद बच्चे आराम से अपने सभी काम कर सकेंगे, उन्हें स्कूल जाने में भी कोई परेशानी नहीं आएगी।

फाइजर या बायोनटेक की लग सकती है वैक्सीन

आपको बता दें कि यूरोपियन मेडिसन एजेंसी शुक्रवार को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर या बायोएनटेक कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे सकती है। फिलहाल पहले से ही यूरोपीय संघ में 16 से अधिक उम्र वालों के लिए अधिकृत है। बता दें कि फाइजर ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन वायरस के खिलाफ अधिक प्रभावी है और 12 साल या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए उपयुक्त है।

अमेरिका और कनाडा में बच्चों को लगना शुरू हो चुकी है वैक्सीन

आपको बता दें कि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहले ही 12 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि भारत समेत दुनिया के कई देश कोरोना की अगली लहर की चपेट में आ सकते हैं, जिसमें संक्रमण बच्चों को अत्यधिक प्रभावित करेगा। ऐसे में बच्चों की सेफ्टी के लिए वैक्सीन विकसित करना बहुत जरूरी था। अमेरिका ने सबसे पहले बच्चों के लिए वैक्सीन विकसित और लगाना भी शुरू किया। अब कई देशों में बच्चों के लिए वैक्सीन की मांग तेजी से की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+