जर्मनी ने भारत, यूके और पुर्तगाल के यात्रियों पर प्रतिबंध हटाया
बर्लिन, 06 जुलाई। जर्मनी की हेल्थ एजेंसी ने सोमवार को यूके, पुर्तगाल और भारत के यात्रियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है। कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित तीनों ही देशों के यात्रियों पर लगे प्रतबिंध को जर्मनी ने खत्म कर दिया है। जर्मनी की इस घोषणा के बाद तीनों ही देश के यात्री अब जर्मनी की यात्रा कर सकते हैं। दरअसल भारत और यूके में कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा काफी खतरनाक है, जिसने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली। ब्रिटेन की बात करें तो यहां लगातार इस वैरिएंट के नए मामले सामने आ रहे हैं। भारत की बात करें तो दूसरी लहर की तुलना में अब यहां कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं और रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या तकरीबन 40 हजार तक पहुंच गई है।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डेल्टा वैरिएंट ने जमकर तबाही मचाई थी, बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी वजह से कई देशों ने भारत के यात्रियों पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो रही है और संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार नए मामले कम हो रहे हैं और आज 111 दिन के बाद रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले सिर्फ 34703 हैं।
दुमिया के अलग-अलग देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जर्मनी ने 16 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। लेकिन अब यूके, पुर्तगाल और भारत में कोरोना के मामले कम होने के बाद यहां के लोगों को यात्रा की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट 85 से अधिक देशों तक पहुंच गया है और यह अबतक का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट हैं, लिहाजा इससे बचाव का एकमात्र तरीका कोरोना प्रोटोकॉल का पालन और टीका है।












Click it and Unblock the Notifications