Germany: ईरान से विमान पर हमले की धमकी के बाद जर्मनी सतर्क, हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द
Germany Hamburg Airport: इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच गाजा पट्टी पर जबरदस्त युद्ध चल रहा है। इस बीच ईरान से विमान पर हमले की धमकी मिलने के बाद जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी है। ईमेल के जरिए हमले की धमकी के बाद यह कदम उठाया गया है।
जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर 9 अक्टूबर को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। दरअसल, ईरान से विमान पर हमले को लेकर धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस की सलाह पर एयरपोर्ट प्रशासन ने यह फैसला किया है।

रॉयटर्स के खबर के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि जर्मनी के हैम्बर्ग हवाई अड्डे पर सोमवार को कई उड़ानें निलंबित कर दीं। पुलिस को एक ईमेल के जरिए हमले की धमकी मिली थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तेहरान से 198 यात्रियों के साथ उत्तरी शहर में उतरे एक विमान की तलाशी ली गई।
हवाईअड्डे से सभी फ्लाइट की उड़ान और लैंडिंग रोक दी गई है। हवाईअड्डे ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि पुलिस उपायों के कारण कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं हो रही है। जर्मन प्रेस एजेंसी ने सबसे पहले धमकी पर पुलिस की प्रतिक्रिया की सूचना दी।
यह खबर हैम्बर्ग में जर्मन और फ्रांसीसी सरकारों की एक विशेष बैठक के पहले दिन आई, जिसमें चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दोनों ने हिस्सा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications