जर्मनी में दक्षिणपंथी सरकार की उम्मीद, फ्रीडरिश मर्ज़ बने विजेता, लेकिन सरकार बनाने की राह कठिन!
German Election Results: जर्मनी में हुए आम चुनाव में वर्तमान चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ओलाफ स्कोल्ज की पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) इस चुनाव में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं कंजरवेटिव पार्टी (CDS) की इस चुनाव में जीत हुई है।
कंजरवेटिव पार्टी ने कुल 630 सीट में से 208 सीट लाकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं सत्ताधारी ओलाफ स्कोल्ज की पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) को महज 120 सीट मिली है। वहीं CDS के नेता फ्रेड्रिच मर्ज का अगला चांसलर बनना तय माना जा रहा है।

तीसरे नंबर पर पहुंची ओलाफ स्कोल्ज की पार्टी
वहीं इस चुनाव में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिली है। कुल 630 सीट वाले संसद में कंजरवेटिव पार्टी को 208 सीट मिली है वहीं AFD 152 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरे नंबर पर रही है। वहीं सबसे खराब प्रदर्शन सत्ताधारी ओलाफ स्कोल्ज की पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) ने की।
पार्टी महज 120 सीट लाकर तीसरे नंबर पर चली गई है। लेकिन वहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की वजह से सरकार बनाने में वक्त लग सकता है।
फ्रेड्रिच मर्ज का चांसलर बनना तय
वहीं दक्षिणपंथी नेता फ्रेड्रिच मर्ज का चांसलर बनना तय माना जा रहा है। 69 साल के मर्ज ने काफी सालों बाद कॉर्पोरेट दुनिया से राजनीति में शानदार वापसी की है। वो एक मजबूत कंजरवेटिव नेता हैं और एंजेला मर्केल के साथ क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी में उनके पुराने प्रतिद्वंदी रहे हैं।
मर्ज ने अपनी पार्टी को दक्षिणपंथ की ओर झुका दिया है और शरणार्थी नीति पर मर्केल से असहमत होकर पार्टी को ज्यादा सख्त रुख अपनाने की दिशा में आगे बढ़ाया है। इस कदम से उन्होंने कंजरवेटिव वोटर्स को फिर से अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
रूस के खिलाफ हैं फ्रेड्रिच मर्ज
फ्रेड्रिच मर्ज अमेरिका और यूरोप के साथ मजबूत संबंधों के समर्थन में हैं । वहीं वे रूस के खिलाफ यूक्रेन को मदद देने के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं। आर्थिक नीति के मामले में वह अभी अस्पष्ट हैं, लेकिन उन्होंने सैन्य खर्च बढ़ाने के लिए कर्ज सीमा में सुधार की बात की है।
वहीं यदि फ्रेड्रिच मर्ज जर्मन चांसलर बनते हैं, तो वे जर्मनी के पहले नेता होंगे जिनके बच्चे हैं। 25 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा।
ट्रंप ने इस जीत को खास बताया
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के चुनाव परिणामों पर अपनी टिप्पणी दी है। यूरोपीय नेताओं, खासकर यूक्रेन और अन्य मुद्दों पर आलोचना करने के बाद, ट्रंप ने जर्मनी के कंजरवेटिवों को बधाई दी और दावा किया कि यह जीत अमेरिका में हो रहे वैश्विक राजनीतिक बदलाव का हिस्सा है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "USA की तरह ही, जर्मनी के लोग भी उन नीतियों से थक गए हैं जिनमें सामान्य समझ नहीं है,खासकर ऊर्जा और आव्रजन के मामले में, जो कई सालों से चल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह "जर्मनी और अमेरिका दोनों के लिए एक खास दिन है।
ये भी पढ़ें Trump का USAID पर बड़ा एक्शन, 2,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, हजारों पर लटकी तलवार!












Click it and Unblock the Notifications