हनीमून की रात डॉक्टर पति ने कर दिया पत्नी का खतना, होटल के कमरे में दर्द से तड़पती रही महिला

बर्लिन, 01 नवंबर। 'खतना' एक बेहद दर्दनाक प्रक्रिया है, जिससे आज 21वीं सदी में भी कई पुरुषों और महिलाओं के जबरन गुजरना पड़ता है। अगर कोई आपके शरीर का एक हिस्सा जबरन काट दे तो, क्या इसे सही ठहराया जा सकता है? आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन आज भी यह भारत समेत दुनिया कई देशों में जबरन किया जा रहा है। इसी से जुड़ी जर्मनी से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक डॉक्टर ने ही हनीमून पर अपनी पत्नी का खतना कर दिया।

समान्य कैंची से ही कर दिया खतना

समान्य कैंची से ही कर दिया खतना

जर्मन के एक स्त्री रोग विशेषज्ञ पर अपनी पत्नी का खतना करने का आरोप लगा है, उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर ने हनीमून के दौरान ही सामान्य कैंची से अपनी पत्नी का खतना कर दिया। महिला पूरी रात कमरे में दर्द से तड़पती रही और भारी मात्रा में उसका रक्तस्राव भी हुआ। डॉक्टर पर मारपीट और जोर-जबर्दस्ती करने का मुकदमा दर्ज करने की प्रतिक्रिया शुरू की गई है।

महिला को दी गई थी तलाक की धमकी

महिला को दी गई थी तलाक की धमकी

आरोपी डॉक्टर पर मुकदमे की पुष्टि हेल्मश्टेट शहर स्थित एक अदालत के अधिकारियों ने की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी की सर्जरी होटल के कमरे में ही और उसने अनस्थीसिया तक इस्तेमाल नहीं किया। 31 वर्षीय महिला को भयंकर पीड़ा से गुजरना पड़ा। प्रॉसीक्यूटर्स ऑफिस के हान क्रिस्टियान वॉल्टर्स के मुताबिक इस सर्जरी के लिए महिला को मजबूरन राजी होना पड़ा था, क्योंकि उसे तलाक की धमकी दी गई थी।

डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

पीड़ित महिला ने सामाजिक बहिष्कार के डर से इस पीड़ा को सहने का फैसला किया। हालांकि अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी जर्मन हैं लेकिन उनका संबंध अन्य संस्कृतियों से है। बाद में महिला ने खुद पुलिस में अपने पति की इस करतूत की शिकायत की। अभी तक आरोपी डॉक्टर की तरफ से मामले पर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

हो सकती है एक साल की जेल

हो सकती है एक साल की जेल

बता दें कि दुनियाभर की कई संस्कृतियों में महिलाओं और पुरुषों का खतना करना की परंपरा है। हालांकि कई सरकारें अब इस दर्दनाक प्रक्रिया के खिलाफ कानूनी व अन्य तरीके भी आजमा रही हैं। जर्मनी में यह परंपरा गैरकानूनी है, यहां किसी महिला का खतना किया जाता है तो दोषी को कम से कम एक साल जेल की सजा काटनी पड़ सकती है। आज भी यह कड़वा सच है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोक के बावजूद कई देशों में ऐसा किया जा रहा है।

दुनिया में करी 20 करोड़ महिलाओं का हुआ खतना

दुनिया में करी 20 करोड़ महिलाओं का हुआ खतना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन (एफजीएम) यानी महिला खतना के खिलाफ लंबा अभियान भी चलाया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में करीब 20 करोड़ महिलाओं और लड़कियों का खतना हो चुका है। जानकारों के मुताबिक अफ्रीका में हर साल तीस लाख लड़कियों पर खतना का खतरा मंडरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीकी देशों, यमन, इराकी कुर्दिस्तान और इंडोनेशिया इसका ज्यादा चलन है।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज: अमेरिका में बच्चियों का खतना करते थे ये मुस्लिम डॉक्टर, भारतीय समुदाय में चलता था गुप्त नेटवर्क

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+