Mehul Choksi update: मेहुल चोकसी डोमिनिका जेल में ही रहेगा, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
डोमिनिका हाईकोर्ट से पहले भी मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी लोअर कोर्ट भी खारिज कर चुका है और लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ मेहुल चोकसी के वकील हाईकोर्ट पहुंचे थे।
रोसेउ, जून12: पीएनबी घोटाले का सबसे बड़ा आरोपी और भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी को डोमिनिका हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, मेहुल चोकसी के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है लेकिन माना ये भी जा रहा है कि भारत आने से बचने के लिए वो तमाम दांव-पेंच आजमा रहा है। डोमिनिका हाईकोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के दौरान जेल में बंद मेहुल चोकसी को जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद अब मेहुल चोकसी जेल में ही बंद रहेगा।

Recommended Video
मेहुल चोकसी को जमानत नहीं
डोमिनिका हाईकोर्ट से पहले भी मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी लोअर कोर्ट भी खारिज कर चुका है और लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ मेहुल चोकसी के वकील हाईकोर्ट पहुंचे थे, लेकिन वहां से भी मेहुल चोकसी को जमानत नहीं मिली। रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने बहस के बाद जमानत देने से इमकार करते हुए कहा कि अगर मेहुल चोकसी को जमानत दी जाती है तो वो फिर से फरार हो सकता है। इससे पहले डोमिनिका सरकार ने 25 मई को एक आदेश जारी करते हुए मेहुल चोकसी को अवैध प्रवासी नागरिक घोषित कर दिया है और सरकरा ने आदेश जारी करते हुए पुलिस को हुक्म दिया था कि मेहुल चोकसी को देश से बाहर निकालने के लिए कानूनन कदम उठाए जाएं। मंत्रालय ने पुलिस को अप्रवासन और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 5(1)(1) के तहत निर्धारित प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मेहुल चोकसी को डोमिनिका से हटाने का निर्देश दिया था। बता दें कि एंटीगुआ से डोमिनिका भागा मेहुल चौकसी डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोप में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।
गर्लफ्रेंड ने किया था भागने का दावा
इससे पहले मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बारबरा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि चोकसी ने उस अगली बार क्यूबा में मिलने की बात बताई थी।मुझे कभी उसने प्लान तो नहीं बताया लेकिन उसने मुझ से दो बार पूछा कि क्या मैं क्यूबा गई हूं। बारबरा ने कहा कि चोकसी ने यह नहीं कहा था कि वह भागकर क्यूबा जाने वाला है। उसने कहा कि मुझे क्यूबा बहुत पसंद आएगा। बारबरा जराबिका ने आगे कहा, मुझे यकीन है कि डोमिनिका उसका फाइनल प्लान नहीं था। मुझे लगता है कि कि उसका अंतिम प्लान क्यूबा था।












Click it and Unblock the Notifications