टॉयलेट सीट से लेकर बाल तक, तानाशाह हिटलर के सामानों की हुई निलामी, जानिए कितने में बिका
Adolf hitler toilet seat: इतिहास के पन्नों में सबसे क्रूर तानाशाह के तौर पर अपना नाम दर्ज कराने वाले जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के टॉयलेट सीट की नीलामी की गई है। हिटलर के अलावा उसकी पत्नी इवा की पिंक कलर की नाइटी के लिए भी खरीददारों ने बढ़चढ़ कर बोली लगाई। आपको बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक अमेरिकी सैनिक रेगनवाल्ड सी बोर्च ने तानाशाह एडोल्फ हिटलर की इस टॉयलेट सीट को लूट लिया था। दिलचस्प बात यह है कि सीट लूटने के बाद बोर्च ने टॉयलेट सीट को कई सालों तक अपने घर के बेसमेंट में रख इसे डिस्प्ले में लगा रखा था।
Recommended Video

इतने रुपए में नीलाम हुआ हिटलर का टॉयलेट सीट
एडोल्फ हिटलर के टॉयलेट सीट के अलावा उनका शेविंग मग और अन्य चीजों को भी नीलाम किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिटलर का टॉयलेट सीट 18,750 अमेरिकी डॉलर यानी 13,65,000 रुपए में नीलाम किया गया है। नीलामी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हिटलर के लिए इससे बुरा और क्या हो सकता है कि उसकी टॉयलेट सीट तक नीलाम हो गई है। साथ ही उसकी पत्नी के कपड़ों के लिए भी बोली लगाई गई।

हिटलर के 4 बाल भी हुए नीलाम
अधिकारी के मुताबिक हिटलर का हेयर ब्रश और उसके चार दुर्लभ बाल भी नीलाम किए गए है, हेयर ब्रश से निकाले गए बालों के लिए खरीदार ने 1650 पाउंड की बोली लगाई। 13,65,000 रुपए में नीलाम हुआ लकड़ी का टॉयलेट हिटलर के प्राइवेट बाथरूम में लगा हुआ था। इस टॉयलेट सीट को उसे लूटने वाले अमेरिकी सैनिक रेगनवाल्ड के बेटे ने नीलाम किया है। रेगनवाल्ड उन पहले अमेरिकी सैनिकों में शामिल थे जिन्हें जर्मन और फ्रांसीसी दोनों भाषाओं का ज्ञान था।

रेगनवाल्ड ने लूटा था हिटलर का सामान
रेगनवाल्ड, फ्रांस के 2 आर्मर्ड डिविजन में एक संपर्क अधिकारी के रूप में काम करते थे। दूसरे विश्वयुद्ध में हिटलर के पीछे हटने के बाद सेना के अधिकारियों ने रेगनवाल्ड से कहा था कि वह तानाशाह के घर से जो चाहे ले जा सकते हैं। बता दें कि हिटलर का घर युद्ध के दौरान भारी गोलाबारी की वजह से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उसी दौरान रेगनवाल्ड, हिटलर के टॉयलेट सीट सहित कई सामान लेकर अपने अमेरिका के घर न्यूजर्सी आ गए थे।

15600 पाउंड में नीलाम हुआ शेविंग मग
नीलामी में हिटलर के शेविंग मग के लिए 15600 पाउंड मिले। आपको बता दें कि जर्मन तानाशाह को उसकी खूंखार हरकतों के लिए भी जाना जाता। यहूदी समुदाय पर अत्याचारों और प्रॉपेगेंडा वॉर के लिए हिटलर को आज भी दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में गिना जाता है। नीमाली का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हिटलर का टॉयलेट सीट, कप औरअन्य सामान दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिटलर के नक्शे कदम पर चल रहे हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, देखिए सबूत
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications