एक खराब फ्रिज से खाक हो गया लंदन का 24 मंजिला टावर

आपको बता दें कि ब्रिटेन में पिछले करीब तीन दशक में यह सबसे भीषण अग्निकांड है।

लंदन। पश्चिम लंदन का 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर बुधवार को आग में झुलसकर पूरी तरह खाक हो गया। इस दर्दनाक घटना में क‍म से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। आग कितना भयंकर था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो दिन बाद भी टावर में राहत कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक इस टावर में 120 फ्लैट थे और अभी भी कई जिंदगियां टावर में ही फंसी हुई है।

एक खराब फ्रिज से खाक हो गया लंदन का 24 मंजिला टावर

आग लगने का कारण एक फ्लैट में रखा रेफ्रिजरेटर में हुआ विस्फोट बताया जा रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चश्‍मदीदों की मानें तो टावर में रह रहे लोग अपने बच्‍चों को बचाने के लिए उन्हें खिड़कियों से नीचे फेंकने लगे थे। बच्चों को बचाने के लिए नीचे खड़े लोग मुस्तैद थे। आपको बता दें कि ब्रिटेन में पिछले करीब तीन दशक में यह सबसे भीषण अग्निकांड है।

लेटिमेर रोड पर स्थित लैंकेस्टर वेस्ट एस्टेट के ग्रेनफेल टावर में स्थानीय समयानुसार रात एक बजकर 16 मिनट पर आग लगी। समझा जाता है कि जब इमारत आग की लपटों से घिर गई, तब करीब 600 लोग टावर के 120 फ्लैटों में मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+