नेपाल में फिर से भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5, मौत का आंकड़ा 6600

काठमांडू। नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से लगातार भूकंप के आ रहे हैं। आज भी फिर से दो झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 11:05 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, हलांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हैं।

earthquake

आपको बता दें के पिछले तीन दिनों में नेपाल में कोई झटके महसूस नहीं किए गए थे, इसलिए लोग अपने घरों में लौट रहे थे, लेकिन आज के झटके के बाद से फिर से लोगों में भय का माहौल है।

मौत का आंकड़ा 6600 पहुंचा

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 6600 पर पहुंच चुकी है। नेपाल गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जैसे-जैसे मलबे में दबे शव निकाले जा रहे हैं वैसे-वैसे मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरने वालों में बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

वहीं नेपाली मीडिया की माने तो मरने वालों की संख्या 15,000 तक पहुंच सकती है। राहत और बचाव कर्मी काठमांडू और सुदूरवर्ती इलाकों में लगातार मलबे हटाने में लगे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+