पेरिस हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद ने आतंकियों को दी चेतावनी
पेरिस। जनवरी के बाद अब पेरिस एक बार फिर आतंकी हमले से दहल गया है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर 'फैशन' की नगरी कही जाने वाली पेरिस में आतंकी किस फैशन में आतंक को बढ़ावा देना चाहते हैं।
जनवरी में चार्ली हेब्दो के बाद अब पेरिस में आतंकी हमलों ने यहां के राष्ट्रपति फ्रैंकोइस होलांद को भी सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है।
होलांद ने हमलों के बाद आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि फ्रांस आतंक के खिलाफ झुकेगा नहीं और अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
होलांद देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि आतंकियों को खत्म करने और फ्रांस को सुरक्षित बनाने के लिए सेनाएं जुट गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस की सीमाओं को सील कर दिया है और देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
होलांद ने जानकारी दी है कि पेरिस में आतंकियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू होगा। होलांद ने पूरी दुनिया के सामने ऐलान कर दिया है कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
आगे देखिए पेरिस आतंकी हमले की कुछ तस्वीरें

एक-एक को चुन चुन कर मारेंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद ने कहा है कि फ्रांस की सेनाएं आतंकियों का बेदर्दी से खात्मा करेंगी। आतंकियों पर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। इन हमलों का बदला फ्रांस लेकर रहेगा।

सील किए फ्रांस ने अपने बॉर्ड्स
फ्रांस ने अपने देश की सीमाओं को सील कर दिया है। राष्ट्रपति होलांद ने बताया कि हमले की नीयत से कोई भी आतंकी देश में घुस न पाए और जो हमले की साजिश शामिल आतंकियों को देश छोड़कर नहीं जाने दिया जाएगा।

आतंकियों के लहजे में मिलेगा आतंकियों को जवाब
होलांद ने कहा कि उन्हें मालूम है कि इस हमले के पीछे कौन लोग हैं और वे लोग कहां से आए थे। इन लोगों को इन्हीं लोगों के के लहजे में जवाब दिया जाएगा।

'ये सीरिया का बदला'
आतंकी लगातार फायरिंग करते जा रहे थे और चिल्ला रहे थे कि सीरिया में जो कुछ हो रहा है यह उसका ही नतीजा है।

फ्रांस चुका रहा अमेरिका का दोस्त होने की कीमत
आपको बता दें कि फ्रांस, आईएसआईएस के खिलाफ सीरिया और इराक में कार्रवाई कर रही उस गठबंधन सेना का सदस्य है, जिसे अमेरिकी लीड कर रहा है।

सात आत्मघाती हमलावर हमले का हिस्सा
इन हमलों में अब तक 153 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सभी आठ आतंकवादी मारे जा चुके हैं। बताया जाता है कि इनमें से सात आत्मघाती हमलावर थे।

पेरिस में युद्ध जैसे हालात
पेरिस में शुक्रवार देर रात बैटाकलां कंसर्ट में हुए हमले के बारे में एक आईविटनेस डरा देने वाली बातें बताई हैं। उसने बताया है कि कांसर्ट हॉल के अंदी एक युद्ध जैसी स्थिति थी और आतंकी लोगों को काट रहे थे। उसके सामने सिर्फ डेडबॉडीज ही पड़ी हुई थीं।

वर्ल्ड वॉर टू के बाद इमरजेंसी
पेरिस में वर्ल्ड वॉर टू के बाद इमरजेंसी और कर्फ्यू लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications