FRANCE: ऑस्कर स्टेज पर अचानक न्यूड हो गईं फ्रेंच एक्ट्रेस, सरकार के खिलाफ करने लगीं नारेबाजी
फ्रेंस एट्रेस कोरिन मासेरियो ने फ्रांस ऑस्कर स्टेज पर कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया।
पेरिस: हॉलीवुड एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो फ्रांस में फ्रेंच ऑस्कर अवार्ड देने के लिए स्टेज पर जाती है। अवार्ड शो में सैकड़ों एक्टर-एक्ट्रेस तालियां बजा रहे होते हैं, लेकिन, स्टेज पर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो अचानक अपने सारे कपड़े खोल देती हैं और पूरी तरह से न्यूड हो जाती है। एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो के न्यूड होते ही पूरे अवार्ड फंक्शन में तहलका मच जाता है। इससे पहले की किसी को कुछ समझ में आता, एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगती हैं। आखिर एक्ट्रेस फ्रांस सरकार से क्यों नाराज हैं और उन्होंने न्यूड होकर स्टेज पर ही प्रदर्शन करना क्यों शुरू कर दिया...आईये बताते हैं।

स्टेज पर न्यूड हो गईं एक्ट्रेस
फ्रेंच ऑस्कर सेरेमनी का स्टेज सजा था और तमाम अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को उनके प्रशंसनीय काम के लिए अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा था। तभी फ्रेंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो को अवार्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया जाता है। एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने गधे की तरह दिखने वाला ड्रेस पहना हुआ था और वो काफी अलग लग रहा था। उनके ड्रेस पर खून के धब्बे जैसा लाल रंग पुता हुआ था और इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने अपना कॉस्ट्यून स्टेज पर ही उतार दिया और नेकेड प्रोटेस्ट करने लगीं। वो सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं थीं।

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
फ्रांस में फिछले कई महीनों से सिनेमाघर बंद हैं और फिल्म इंडस्ट्री को लाखों-करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कोरोना वायरस की वजह से सरकार ने थियेटर्स बंद रखे हैं। ऐसे में फ्रेंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो का कहना था कि सरकार को कला-संस्कृति को सपोर्ट करना चाहिए। जो लोग कला से जुड़े हुए हैं उन्हें आर्थिक मदद देनी चाहिए ताकि कोरोना के इस दौर में कला का संरक्षण किया जा सके। एक्ट्रेस के ड्रेस पर 'नो कल्चर नो फ्यूचर' लिखा हुआ था और उनके पीठ पर 'हमें हमारा कला लौटाओ' लिखा हुआ था। एक्ट्रेस ने स्टेज से सीधे फ्रांस के प्रधानंमत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। फ्रांस सरकार के थियेटर्स बंद रखने के खिलाफ थियेटर आर्टिस्ट पिछले कई दिनों से फ्रांस में प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से कला और कलाकारों को बचाने की अपील कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कलाकार कोविड नियमों के मुताबिक थियेटर्स खोलने की मांग कर रहे हैं।

अवार्ड देने आईं थीं कोरिन मासेरियो
फ्रेंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो को बेस्ट कॉस्ट्यूम अवार्ड देने के लिए स्टेज पर आमंत्रित किया गया था। लेकिन, किसी को नहीं पता था कि एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो स्टेज पर पहुंचने के बाद अपने सारे कपड़े उतार देंगी। पिछले बृहस्पतिवार को फ्रांस सरकार ने अपने बयान में कहा है कि कोविड-19 की वजह से सबसे ज्यादा आर्ट इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा है और कलाकारों की स्थिति इस दौरान काफी खराब हुई है। फ्रांस सरकार की तरफ से आर्ट इंडस्ट्री के लिए 24 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया गया है लेकिन कलाकारों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। कोरिन मासेरियो के अलावा कई और कलाकार भी सरकार के खिलाफ अलग अलग अंदाज में विरोध जता रहे हैं।

मॉल खुले थियेटर बंद क्यों?
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर स्टीफन ने एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो के न्यूड होकर प्रदर्शन करने को सपोर्ट करते हुए कहा कि 'हमारे प्रदर्शन का मकसद कोई राजनीतिक नहीं हैं, हम बस ये कहना चाहते हैं कि मेरे दो छोटे बच्चे हैं, जो मॉल में जाकर बड़े बड़े शॉप्स में शॉपिंग कर सकते हैं लेकिन वो थियेटर में फिल्म क्यों नहीं देख सकते हैं'। फ्रांस में एक तरफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है तो दूसरी तरफ फ्रांस में अभी तक कोरोना वायरस की वजह से 90 हजार 146 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अभी भी हर दिन 300 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस क वजह से हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications