France Police Shootout: बंदूकधारी शख्स ने 3 पुलिसकर्मियों की हत्या की

पेरिस। France Shooting: फ्रांस में एक बंदूकधारी शख्स ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है। घटना सेंट्रल फ्रांस के सेंट जस्ट के पास की है। यहां पर पुलिस को एक शख्स द्वारा घर में घुसकर हिंसा फैलाने की सूचना मिली थी।

Gunman

पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला को छत पर भागकर आते देखा गया जिसके बाद पुलिसकर्मी घर की तरफ बढ़े जहां से शख्स ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

घर को किया आग के हवाल
इसके बाद शख्स ने घर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान महिला को बचाने के लिए घर में घुसने वाले दो अन्य पुलिसकर्मियों की भी उसने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने महिला को सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ है।

शूटआउट की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। बाद में बंदूकधारी शख्स को घर में मृत पाया गया। हालांकि अभी उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया दुख
घटना पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया है। "इस दुख की घड़ी में पूरा देश पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ है।" मैक्रों ने कहा कि "सुरक्षा बल हमें सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डालते हैं। वे हमारे हीरो हैं।" वहीं फ्रांस के प्रधानमंत्री ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि उनकी संवेदनाएं पुलिसकर्मियों और परिवार के साथ हैं।

सेंट जस्ट के मेयर ने बताया था कि घर पूरी तरह जल चुका है और अधिकारी ये तलाश कर रहे हैं कि अपराधी घर के भीतर है या बच निकला है। हालांकि बाद में फ्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि शख्स की मौत हो चुकी है और उसका शव पुलिस ने बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+