फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फिर से हुई पिटाई, महिला ने सरेआम मारा तमाचा

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पर हमला करने के पीछे हमलावर का क्या मकसद था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। यह पहली बार नहीं है जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति को सार्वजनिक रूप से शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक महिला ने थप्पड़ मार दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि थप्पड़ मारने के बाद महिला को मैक्रों के अंगरक्षकों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। घटना रविवार की बताई जा रही है।

Emmanuel Macron

Image- File

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पर हमला करने के पीछे हमलावर का क्या मकसद था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। यह पहली बार नहीं है जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति को सार्वजनिक रूप से शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले 8 जून 2021 को उन्हें दक्षिणी फ्रांस में दौरे के दौरान डेमियन तरेल नामक एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा था।

आवेग में आकर दक्षिणपंथी शख्स ने मारा थप्पड़

तरेल ने राष्ट्रपति को थप्पड़ मारते समय सदियों पुराने शाही युद्ध का नारा लगाया और खुद को दक्षिणपंथी 'देशभक्त' बताया। बाद में उस व्यक्ति को अदालत ने चार महीने की सजा सुनाई थी। अदालत ने डेमियन तरेल पर फ्रांस में कभी भी सार्वजनिक पद पर आसीन होने और पांच साल तक हथियार रखने पर भी रोक लगा दी। तरेल ने कहा था कि वह हमला आवेग में आकर किया गया था और पहले से इसकी कोई योजना नहीं बनाई गई थी।

अंडा फेंककर भी हुआ था हमला

कुछ महीने बाद सितंबर के आखिर में इमैनुएल मैक्रों पर अंडा फेंककर हमला किया गया था। मैक्रों पर यह हमला उस समय किया गया, जब वह फ्रांसीसी गैस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए लियॉन का दौरा कर रहे थे। जैसे ही उन पर हमला हुआ, तुरंत उनके बॉडीगार्ड्स ने मैक्रों के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने मैक्रों को यह कहते हुए सुना था, "अगर उन्हें मुझसे कुछ कहना है, तो वह आ सकते हैं।"

Manushi Chhillar Photos: मानुषी छिल्लर ने की बोल्डनेस की हदें पार, तस्वीरें देखकर फैंस ने आउटफिट को बताया 'झाड़ू ड्रेस'
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+