'आपके पति गे-प्रेमी के साथ हैं', क्या हुआ जब फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों की पत्नी के पास गया गुमनाम फोन

फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी को गुमनाम फोन कॉल किया गया, जिसमें कहा गया कि, उनके राष्ट्रपति पति अपने समलैंगिंक प्रेमी के साथ हैं।

पेरिस, जनवरी 12: क्या फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समलैंगिंक हैं और क्या वो अपने प्रेमी के साथ कमरे में अकेले थे? फ्रांस के सबसे प्रसिद्ध न्यूज चैनल पर प्रसारित एक डॉक्यूमेंट्री में उस गुमनाम टेलीफोन के बारे में बताया गया है, जो फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी को किया गया था और उनसे कहा गया था कि, उनके पति इमैनुएल मैक्रों अपने समलैंगिक प्रेमी के साथ हैं।

'प्रेमी के साथ हैं आपके पति'

'प्रेमी के साथ हैं आपके पति'

फ्रांस के मशहूर राजनीतिक कमेंटेटर निकोलस प्रिसेट ने प्रसिद्ध टीवी समाचार चैनल बीएफएम पर नई डॉक्यूमेंट्री 'इन द हेल ऑफ द प्रेसिडेंशियल कैंपेन' में कई बड़े दावे किए हैं और कहा गया है कि, तमाम सुरक्षा और तमाम शीर्ष स्तरीय जांच के बाद भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की 68 साल की पत्नी को फोन किया गया था और कहा गया था, 'मुझे पता है कि आपका पति इस वक्त अपने गे प्रेमी के साथ है'। डॉक्यूमेंट्री में इस दावे के बाद फ्रांस की राजनीति में तूफान मच गया है, क्योंकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी 68 साल की पत्नी और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन के बारे में कई अफवाह उड़ चुकी है।

राष्ट्रपति दंपति को लेकर अफवाह

राष्ट्रपति दंपति को लेकर अफवाह

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनसे करीब 24 साल बड़ी उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को लेकर कई बार फ्रांस में अफवाह उड़ चुकी है और कहा तो यहां तक जा चुका है कि, फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों असल में जन्म के वक्त पुरूष पैदा हुईं थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जब सिर्फ 15 साल के थे और हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, वो उसी वक्त 39 साल की ब्रिगिट मैक्रों से मिली थीं और उस वक्त ब्रिगिट शादी शुदा और तीन बच्चों की मां थीं। बाद में ब्रिगिट ने अपने पति को तलाक दे दिया था और इमैनुएल मैक्रों के साथ संबंध में आ गईं थीं।

टेलीफोन कॉल के बाद क्या हुआ?

टेलीफोन कॉल के बाद क्या हुआ?

फ्रांस के सीनेटर फ्रांस्वा पैट्रियट ने उस फोन कॉल की पुष्टि की है, जो इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिटिग मैक्रों को गुमान शख्स ने की थी। सीनेटर ने बताया कि, फोन कॉल आने के बाद ब्रिगिट काफी परेशान हो गईं थीं और काफी ज्यादा तनाव में थीं। जैसे ही उन्हें बताया गया कि, उनके 44 साल के पति अपने प्रेमी के साथ हैं और वो एक समलैंगिक हैं, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। वहीं, बाद में फ्रांस की फर्स्ट लेडी ने अपने दोस्तों से बातचीत में कहा था कि, ''क्या आपको पता है, वो क्या कहने की हिम्मत कर रहे थे लेकिन हम कुछ भी खराब नहीं होने देंगे''। उन्होंने आगे कहा कि, ''मैं पूरी तरह से स्तब्ध और दुखी हूं, लेकिन हम साथ आगे बढ़ेंगे''।

रिश्तों में कई तरह की समस्याएं!

रिश्तों में कई तरह की समस्याएं!

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, 44 वर्षीय राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी 68 वर्षीय पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के बीच उम्र का इतना ज्यादा फासला कई बार काफी मुश्किलों की वजह बन जाता है। मीडिया के मुताबिक, जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सिर्फ 15 साल के थे, उस वक्त उनके रिश्ते की शुरूआत हुई थी और तीन बच्चों की मां और टीचर रह चुकी ब्रिगिट और इमैनुएल मैक्रों के बीच जब अफेयर शुरू हुआ था, उस वक्त उनके घरों में काफी बवाल हुआ था, लेकिन उसके बाद भी दोनों एक साथ बने हुए हैं।

परिवारवालों को था रिश्ते से एतराज

परिवारवालों को था रिश्ते से एतराज

अपनी बायोग्राफी में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है और लिखा है कि, ''हमारे रिश्ते को कभी गुप्त, अकसर छिपा हुआ, अकसर मेरे ऊपर थोपा हुआ और कई लोगों द्वारा हमारे रिश्ते को गलत तरह से वर्णन किया गया है''। आपको बता दें कि, साल 2007 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ब्रिगिट से शादी की थी और उनके नजदीकी रिश्तेदार इस शादी से काफी गुस्से में थे। उन्हें इमैनुएल मैक्रों का 24 साल ज्यादा बड़ी महिला से शादी करना बिल्कुल पसंद नहीं था।

मैक्रों के करीबियों को अब भी 'नागवार'

मैक्रों के करीबियों को अब भी 'नागवार'

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति मैक्रों के ज्यादातर करीबी, चाहे वो उनकी पार्टी के हों या फिर परिवार के, उन्हें फर्स्ड लेडी ब्रिगिड अभी भी नापसंद हैं और अकसर वो चाहते हैं, कि फर्स्ट लेडी ब्रिगिड उनसे दूर रहे। इसके साथ ही फर्स्ट लेडी ब्रिगिट के ड्रेस सेंस को लेकर भी उनकी काफी आलोचना की जाती रही है, खासकर 2017 में जब मैक्रों पहली बार फ्रांस के राष्ट्रपति बने थे और ब्रिगिट फ्रांस की फर्स्ट लेडी बनी थीं। वहीं, उनके राजनीतिक करीबियों को अकसर कहते हुए सुना गया है कि, ब्रिगिड को राष्ट्रपति मैक्रों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि उनकी वजह से मैक्रों की लोकप्रियता पर असर पड़ता है। हालांकि, फ्रांसीसी मीडिया का कहना है कि, निजी रिश्तों में उथल-पुथल के बाद भी मैक्रों का अगली बार चुनाव जीतना बहुत हद तक तय है और ताजा ओपिनियन पोल में वो अपने प्रतिद्वंदी से काफी ज्यादा आगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+