'एक चौथाई इंच करीब से गुजरी बुलेट', डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की उनके पूर्व डॉक्टर ने दी चौंकाने वाली जानकारी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ था और वह इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने हमले के बाद हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया। लेकिन हमलावर ने डोनाल्ड ट्रंप पर जो गोली चलाई वह उनके बेहद करीब से होकर गुजरी थी।
डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर वो गोली डोनाल्ड ट्रंप के कितने करीब से गुजरी है। पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान जब ट्रंप पर गोली चली तो बुलेट उनके दाएं कान के बेहद करीब से होकर गुजरी।

इस हमले में उनके कान पर चोट आई, लेकिन ट्रंप बाल-बाल इस हमले में बच गए। इस हमले में दो अन्य लोग घायल हुए जबकि एक की मौत हो गई। हमले के बाद व्हाइट हाउस के पूर्व डॉक्टर रॉनी जैकसन इसके बारे में विस्तार से एक मेमो में लिखा है।
जैकसन ने कहा कि बुलेट ट्रंप से एक चौथाई इंच के करीब से गुजरी थी, जरा सी चूक होती तो यह बुलेट ट्रंप के सिर में चली जाती। हमले के बाद जैकसन न्यू जर्सी पहुंचे और इसके बाद से ही वह ट्रंप की घाव की देखभाल कर रहे थे।
ट्रंप के कान पर जो घाव है वह सिर्फ दो सेंटीमीटर चौड़ा है। कार्टिलेज को नुकसान पहुंचा था और रक्तस्राव के कारण सूज गया था, लेकिन फिलहाल यह ठीक होने लगा। मामूली रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए पट्टी बांधी गई थी, और घाव स्वाभाविक रूप से ठीक होने के कारण टांके लगाने की आवश्यकता नहीं थी।
घटना के बाद ट्रंप का सीटी स्कैन किया गया। जैकसन ने बताया कि ट्रंप जल्द ही सुनने का परीक्षण भी करवाएंगे। पूर्व नौसेना रियर एडमिरल ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही उनकी चिकित्सा देखभाल में शामिल रहे हैं और उनके स्वास्थ्य प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
रॉनी जैक्सन के करियर में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के अधीन व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट में काम करना और 2013 में राष्ट्रपति बराक ओबामा के डॉक्टर बनना शामिल है। जैकसन ट्रंप के मुखर समर्थक भी रहे हैं, उन्होंने जो बाइडेन की समझने की क्षमताओं पर सवाल उठाए हैं और COVID-19 के दौरान अनिवार्य मास्क का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications