पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के 2 मोबाइल फोन हो गए चोरी, सियालकोट में हुई घटना

इससे पूर्व पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम ने नवाज को चुनौती देते हुए एक रैली में कहा था कि अगर इमरान खान कथित हत्या की साजिश का सबूत दिखा देते हैं तो सरकार उन्हें अभी पीएम शहबाज शरीफ को दी जा र

इस्लामाबाद 17 मई : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनकी हत्या की कथित तौर पर साजिश रचने वाले सभी लोगों के नाम उजागर करने वाली एक वीडियो क्लिप होने का दावा किया था। इस दावे के बाद उनके दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। इमरान खान के प्रवक्ता शहबाज गिल ने ट्वीट कर बताया कि इमरान खान शनिवार को सियालकोट में रैली को संबोधित करने गए थे। उसी दौरान उनके फोन सियालकोट हवाई अड्डे पर चोरी हो गए।

imrankhan

इमरान का दावा,मेरी हत्या की हो रही साजिश
इमरान खान ने शनिवार को दावा किया था कि पाकिस्तान एवं विदेश में उनकी हत्या की 'साजिश' रची जा रही है । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ कुछ होता है तो लोगों को एक ऐसे वीडियो संदेश के मार्फत संबंधित अपराधियों के बारे जानने को मिलेगा जिसे उन्होंने हाल में रिकार्ड किया है और सुरक्षित स्थान पर रख लिया है।

रैली में यह बात कही
खान ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट में एक रैली में कहा था, 'मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। कुछ दिन पहले ही मुझे इस साजिश की पूरी जानकारी मिली। देश-विदेश में बंद कमरों में यह साजिश रची जा रही है। मैंने इस साजिश के बारे में एक वीडियो बनाया है जिसमें इससे जुड़े लोगों के नाम लिये हैं। यदि मेरे साथ कुछ होता है तो लोगों को पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन हैं।

इमरान की मिली कड़ी सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। उससे पहले शहबाज शरीफ को पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय ने विस्तार से बताया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी अलग से कहा कि खान के लिए अभेद्य सुरक्षा प्रदान करने के बारे में प्रांतीय सरकारों को भी निर्देश दिये गये हैं। उसने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री को एक मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी दिया गया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि प्रधानमंत्री के निर्देश के मद्देनजर इमरान खान के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने प्रवक्ता के हवाले से कहा, 'पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।' उसने कहा कि इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री के बानी गाला आवास की सुरक्षा के लिए पुलिस और फ्रंटियर कोर के 94 कर्मियों को तैनात किया गया है।

पूर्व पीएम इमरान खान की सुरक्षा व्यवस्था
प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस के चार वाहन एवं 23 कर्मी तथा फ्रंटियर कोर के एक वाहन एवं पांच कर्मी आवाजाही के दौरान पीटीआई अध्यक्ष के साथ रहेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय के निरीक्षण में एक खतरा मूल्यांकन कंपनी इमरान खान की सुरक्षा से जुड़े मामलों की लगातार निगरानी कर रही है। उसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के 36 कर्मियों और गिलगिट बाल्टिस्तान पुलिस के छह कर्मियों को संबंधित सरकारों ने खान की सुरक्षा के लिए तैनात किया है। गृह मंत्रालय ने खान से कोई भी खास सूचना देने का आह्वान किया है ताकि सुरक्षा के लिए और इंतजाम किया जा सके। मंत्रालय ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते अपनी जान पर किसी भी संभावित खतरे या अन्य विषयों के बारे में गृह मंत्रालय एवं अन्य संबंधित संगठनों को सूचित रखना खान की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

मरियम ने कही थी बड़ी बात
इससे पूर्व पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने चुनौती देते हुए एक रैली में कहा था कि अगर इमरान खान कथित हत्या की साजिश का सबूत दिखा देते हैं तो सरकार उन्हें अभी पीएम शहबाज शरीफ को दी जा रही सुरक्षा से ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराएगी। खान ने दावा किया था कि पाकिस्तान तथा विदेश में उनकी हत्या की सजिश रची गई है। अगर उन्हें कुछ होता है तो लोगों को एक वीडियो संदेश के जरिए दोषियों के बारे में जानकारी हो जाएगी, जो उन्होंने हाल ही में रिकॉर्ड किया है तथा एक सुरक्षित स्थान पर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+