नॉर्थ कोरिया के पूर्व जासूस अमेरिका हुए रवाना, ट्रंप-किम वार्ता पर लेंगे अंतिम फैसला
वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया सिंगापुर में अमेरिका से होने वाली वार्ता को रद्द करने के बिल्कुल मूड में नही है। पहले डोनाल्ड ट्रंप ने किम को लेटर लिख वार्ता को कैंसिल करने के लिए कहा था, लेकिन उसके बाद भी नॉर्थ कोरिया वार्ता को लेकर लगातार अमेरिका के संपर्क में है। ट्रंप के लेटर के बाद हरकत में आए किम जोंग उन ने पहले तो खुद साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की और अब खबर है कि वाइस चेयरमैन किम योंग चोल अमेरिका पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नॉर्थ कोरिया के साथ वार्ता को लेकर हमने एक अच्छी टीम उतारी है। समिट को लेकर वार्ताएं हो रही है और नॉर्थ कोरिया के वाइस चेयरमैन किम योंग चोल अभी न्यूयॉर्क आ रहे हैं। मेरा लेटर का जबरदस्त जवाब मिला है। शुक्रिया।'
किम योंग चोल नॉर्थ कोरिया के सीनियर अधिकारियों में से एक है, जो बीजिंग से होकर न्यूयॉर्क पहुंच रहे हैं। किम योंग चोल को नॉर्थ कोरिया सुप्रीम लीडर का राइट-हैंड माना जाता है, नॉर्थ कोरिया सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी वाइस चेयरमैन है। बता दें किम योंग चोल नॉर्थ कोरिया के पूर्व जासूस भी रहे चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, किम योंग चोल ट्रंप और किम की मीटिंग को लेकर कोई अंतिम निर्णय ले सकते हैं। कोरिया इंस्टिट्यूट फोर नेशनल यूनिफिकेशन चुंग सुंग-यून ने कहा कि किम योंग चोल 18 साल के बाद पहले नॉर्थ कोरियाई सीनियर अधिकारी होंगे जो अमेरिका की जमीन पर पैर रख रहे हैं। इससे पहले मार्शल जो म्योंग-रोक ने 2000 में बिल क्लिंटन से मुलाकात की थी।
वहीं, सोमवार को अमरिकी डिप्लोमेट ने भी डीमीलिट्रालाइड जॉन के पैन्मुंजोम गांव में नॉर्थ कोरियाई अधिकारियों से मुलाकात थी। ट्रंप और किम के बीच 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात लगभग संभव मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications