नई दक्षिण एशिया नीति को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अमेरिका को कहा भला-बुरा, बोले- सेना के कुंठित अधिकारियों ने बनाई है ये पॉलिसी

इस्लामाबाद। इन दिनों पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने यहां मौजूद आतंकी पनाहगाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी अमेरिका पर निशाना साधा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप की नई दक्षिण एशिया नीति को एकदम बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इस नीति को सेना के उन अधिकारियों ने तैयार किया है, जो अफगान युद्ध की वजह से बुरी तरह से फ्रस्ट्रेट (कुंठित) हो चुके हैं। उन्होंने यह साफ तौर पर कह दिया है कि यह नीति एकदम बेकार और बेअसर है।

नई दक्षिण एशिया नीति को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अमेरिका को कहा भला-बुरा, बोले- सेना के कुंठित अधिकारियों ने बनाई है ये पॉलिसी

ख्वाजा आसिफ ने कहा- इस नीति को उन अमेरिकी जनरल ने बनाया है, जो पिछले 15 सालों से अफगानिस्तान में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इन सभी जनरल के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कोई भी नीति इस मानसिकता के लोगों द्वारा बनाई जा सकती है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी की है।

ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्रालय और वहां की नीति बनाने वाली सभी संस्थाओं से यह आग्रह भी किया है कि वह अमेरिकी की नीतियों को अपने हाथों में लें। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नीतियों को कुंठित सैन्य अधिकारियों के प्रभाव से बचा कर रखेगा तो वह अधिक सफल और असरदार होंगी। वह बोले हम विदेशी शक्ति को यह तय नहीं करने देंगे कि हमें क्या करना है, हम अपने हितों की पहले सुरक्षा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+