Flight Emergency landing: लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट की तुर्की में इमरजेंसी लैंडिंग, 200 से अधिक यात्री फंसे

Flight Emergency landing: लंदन से मुंबई आ रही वर्जिन अटलांटिक (Virgin Atlantic) की फ्लाइट की तुर्की के दियारबकिर हवाई अड्डे (Diyarbakir Airport) पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान 200 से अधिक भारतीय यात्री 16 घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहें।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट VS 358 को एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण तुर्की (Turkiye)के दियारबकीर हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, यह हवाईअड्डा इस प्रकार के बड़े विमान को संभालने में सक्षम नहीं था। यात्रियों को यह भी बताया गया कि लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

Flight Emergency landing

यात्री को पैनिक अटैक के बाद लैंडिंग

न्यूज 18 की रिपोर्ट में एक यात्री के हवाले से कहा गया कि, 'आपात लैंडिंग इसलिए करनी पड़ी क्योंकि एक यात्री को घबराहट (पैनिक अटैक) हो गया था। हालांकि तुर्की का यह हवाईअड्डा इस विमान को हैंडल करने में सक्षम नहीं है इसके बावजूद यहां पर लैंडिंग की गई।

यात्री ने सरकार से लगाई गुहार

वहीं एक यात्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत सरकार से वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था को लेकर गुहार लगाई है। सत्यम सुराणा नाम के शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण सूचना! लंदन से मुंबई जाने वाले वीएस 358 विमान से 200 से अधिक यात्री पिछले 12 घंटों से तुर्की के दियारबकिर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और उन्हें अपने घर वापस लौटने का कोई पता नहीं है। कृपया DIY से BOM तक जाने के लिए कोई वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करें।

ये भी पढ़ें Baby First Flight:6 महीने के बेबी के साथ पहली उड़ान, पापा के जेस्चर ने जीता पैसेंजर्स का दिल, रखा खास सरप्राइज

CM फडणवीस ने सहायता का दिया भरोसा

वहीं कुछ देर बाद ही सत्यम सुराणा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि, 'मैंने इस घटना को देवेन्द्र फडणवीस जी, विनोद तावड़े जी और मुरलीधर मोहोल जी से संपर्क किया है। उन्होंने तुरंत सहायता का आश्वासन दिया है।'

'विनोद तावड़े जी ने मुझसे फोन पर बात कर पूरी मदद और सहयोग का आश्वासन दिया है। देवेन्द्र फडणवीस जी ने एसएमएस भेजकर पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया है।'

सरकार ने नोडल अधिकारी किए नियुक्त

सत्यम सुराणा ने आगे बताया कि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्थिति को संभालने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो तब तक कार्य करेगा जब तक सभी यात्रियों की वापसी सुनिश्चित नहीं हो जाती। इस समय सबसे जरूरी है कि यात्रियों को वापस लाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें Flight luggage Rules: अब फ्लाइट के अंदर भारी बैग की 'नो एंट्री', मना किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+