Baby First Flight:6 महीने के बेबी के साथ पहली उड़ान, पापा के जेस्चर ने जीता पैसेंजर्स का दिल, रखा खास सरप्राइज
Baby First Flight: दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ान में एक जोड़े ने अपने 6 महीने के बच्चे की पहली यात्रा को यादगार बनाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, साथी यात्रियों के लिए खास सरप्राइज रखा। कपल ने अपने नवजात के साथ यह अनुमान लगाते हुए कि उनके बच्चे के रोने से उन्हें असुविधा हो सकती है, इसलिए एक खास नोट के साथ पैकेट तैयार किए।
रेडिट पर एक पिता ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया, "मेरे बच्चे ने अपनी पहली उड़ान भरी और मुझे यकीन नहीं था कि वह कैसी प्रतिक्रिया देगा। इसलिए हमारी सीटों के पास बैठे लोगों के लिए छोटे-छोटे आराम के पैकेट बनाए। इसमें चॉकलेट और इयरप्लग शामिल थे। आप इसके बारे में क्या सोचते हैं?"

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं और लोग इस पिता की सोच और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ करने लगे।
यात्रियों के लिए गिफ्ट पैक - एक प्यारा-सा सरप्राइज!
दरअसल, अपने 6 महीने के बच्चे के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे कपल को यह चिंता थी कि पहली उड़ान के दौरान उनका बच्चा कहीं रोने ना लगे, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए, उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया और फ्लाइट में बैठने वाले यात्रियों के लिए "कंफर्ट पैक्स" तैयार किए।

Baby First Flight: इन पैक्स में क्या था?
साथी यात्रियों के लिए तैयार किए कंफर्ट पैक्स में चॉकलेट (जिससे सफर थोड़ा मीठा बन जाए!), इयरप्लग्स (ताकि किसी को भी बच्चे के रोने से परेशानी न हो) इसी के साथ एक क्यूट नोट - जिसमें उनके बेटे जेरेमिया का एक प्यारा सा मैसेज था।

Baby First Flight: जेरेमिया का दिल जीतने वाला नोट!
नमस्ते, दयालु अजनबी! मेरा नाम जेरेमिया है, और आज मेरी पहली उड़ान है। मैं केवल 6 महीने का हूं, इसलिए हो सकता है कि मैं थोड़ा चिड़चिड़ा हो जाऊं - मेरे कान दुख सकते हैं, पेट में अजीब-सा महसूस हो सकता है, और मैं अपनी भावनाओं को बहुत ज़ोर से और नाटकीय ढंग से व्यक्त कर सकता हूँ (मुझे बताया गया है कि इसे रोना कहते हैं)।
किसी भी इन-फ़्लाइट ड्रामा के लिए माफ़ी के रूप में, कृपया बैंगलोर की अपनी यात्रा को और भी मधुर बनाने के लिए इन इयरप्लग और चॉकलेट का आनंद लें। धैर्य के लिए धन्यवाद, और अगली उड़ान में मैं बेहतर शिष्टाचार सीखने का वादा करता हूँ!
प्यार के साथ (और शायद कुछ विलाप के साथ),
जेरेमिया (Reddit पोस्ट)
फ्लाइट क्रू और पायलट भी हुए इमोशनल!
जहां कुछ यात्रियों को यह गेस्चर बेहद प्यारा लगा, वहीं कुछ लोग इसे लेकर उतने उत्साहित नहीं थे। कुछ लोगों ने पैकेट्स को सराहा और माता-पिता की सोच की तारीफ की। इस खूबसूरत गेस्चर से इंडिगो फ्लाइट के क्रू और पायलट भी प्रभावित हुए। उन्होंने परिवार को एक खास गिफ्ट और कार्ड दिया, जिसमें लिखा था, "दिल्ली से बेंगलुरु तक इंडिगो के साथ अपनी उड़ान का आनंद लें। आपकी पहली उड़ान की मेजबानी करके खुशी हुई। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। लंबे और सुंदर बनें!" पायलट खुद परिवार से मिलने आए और उन्होंने इस प्यारे मोमेंट को कैमरे में भी कैद किया।












Click it and Unblock the Notifications