पानी से कूदकर मछली गले में फंसी, मछुआरे की सांस की नली गिर गई नीचे... और फिर जानिए क्या हुआ
न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक मछुआरा, जो ताजे पानी में भाले के जरिए मछलियों को मार रहा था, और अचानक उसके साथ जो हुआ, उसकी कल्पना भी उसने कतई नहीं की थी।
बैंकॉक, जून 03: कोई नहीं जानता कि भविष्य आपके लिए क्या लेकर आएगा। किसी आदमी के साथ अचानक कुछ सुखद घटनाएं हो जाती हैं, तो कुछ दर्दनाक हादसे भी अचानक ही होते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ वाकया थाईलैंड में हुआ था जब एक मछली पानी से निकलकर एक मछुआरे के मुंह में जाकर उसके गले में फंस गई।

मछली पकड़ते वक्त हादसा
न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक मछुआरा, जो ताजे पानी में भाले के जरिए मछलियों को मार रहा था, और अचानक उसके साथ जो हुआ, उसकी कल्पना भी उसने कतई नहीं की थी। एक मछली, उस मछुआरे की जान हलक में फंसा देगा, उसने सपने में भी नहीं सोचा था। रिपोर्ट के मुताबिक, मछली पकड़ने के लिए जब मछुआरे ने भाला मारा, अचानक तभी एक मछली पानी से अचानक बाहर कूदी और मछुआरे के मुंह में फंस गई।

बदकिस्मत मछुआरा
रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरे के मुंह में आने के बाद भागने की कोशिश करने लगी और फिर उसके गले में अटक गई। इससे पहले की मछुआरा कुछ समझ पाता, पानी से कूदी मछली उसके गले में फंस चुकी थी और उसकी सांस लेने की नली जाम हो गई। मछुआरे के गले के अंदर मछली गले और सांस लेने वाली नली के बीच में फंस गई थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, यह घटना 22 मई को थाइलैंड के फाथालुंग प्रांत में हुई थी।

पांच इंच की थी मछली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 5 इंच की इंटरलॉपर मछली मछुआरे के गले में फंसकर अपनी पूंछ को जोर-जोर से हिलाने लगी। मछली भी मछुआरे के गले से निकलना चाह रही थी और जोर-जोर से उछल रही थी और इसी दौरान मछुआरे के गले की विंडपाइप मछली के पूंछ में फंस गई और मछुआरे की सांस की नली ब्लॉक हो गई और उसके शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई।

अस्पताल में किया गया भर्ती
साथी मछुआरे की दुर्दशा को देखते हुए, सामरी लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसकी हालत देखकर हैरान रह गये। मरीज का इलाज करने वाले अस्पताल के एक अधिकारी सेर्मश्री पाथोमपनिचर ने कहा कि, "ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। मैंने इस तरह का मामला पहले कभी नहीं देखा'। एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला कि एक नुकीली मीठे पानी की मछली जिसे अनाबास के रूप में जाना जाता है, वो मछुआरे के गले और नाक गुहा के बीच में फंसी है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह मछली मछुआरे की नाक से बाहर आना चाह रही थी और इसीलिए सांस की नली से अटक गई।

बड़ी मुश्किल से बची मरीज की जान
डॉक्टर पाथोमपनिचर ने कहा कि, "हमारे डॉक्टरों ने काफी कड़ी मेहनत के बाद ऑपरेशन के जरिए मरीज को बचा लिया है'। वहीं, किसी छोटी सी मछली के द्वारा किसी इंसान को बुरी तरह से घायल करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल थाईलैंड में ही नदी में तैरते समय एक व्यक्ति की गर्दन में सुई मछली के हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बचा ली।












Click it and Unblock the Notifications