Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन में एक और वायरस लोगों में फैलना शुरू, H10N3 वायरस का पहला मरीज मिला

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने बर्ड फ्लू वायरस एच10एन3 से एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि कर दी है।

बीजिंग, जून 01: ऐसा लगता है कि चीन वायरस की फैक्ट्री बन गया है और हर तीसरे दिन नये नये वायरस की खेप दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहा है। कोरोना वायरस लगातार दूसरे साल लोगों के बीच खतरनाक स्तर तक फैला हुआ है और भारत में पिछले 2 महीने में कोरोना वायरस ने किस तरह का खौफ बरपाया है, इससे कोई अंजान नहीं है। लेकिन, इस बीच चीन से खबर आ रही है कि एक और वायरस पक्षियों से इंसानों में फैसना शुरू हो गया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने कबूल किया है कि बर्ड फ्लू वायरस का पहला केस इंसानों में मिला है।

Recommended Video

    China में होगा Bird Flu का विस्फोट?, पहली बार इंसान में मिला Virus का H10N3 स्ट्रेन | वनइंडिया हिंदी
    चीन में एक और वायरस फैला

    चीन में एक और वायरस फैला

    चीन के सरकारी न्यूज ग्लोबल टाइम्स ने कबूल किया है कि बर्ड फ्लू एच10एन3 वायरस से पहला इंसान संक्रमित पाया गया है। ग्लोबल टाइम्स ने पहला केस तो कबूल कर लिया है लेकिन अब आशंका लगाई जा रही है कि ग्लोबल टाइम्स अगर एक मामला बता रहा है तो इसका मतलब केस काफी बढ़ चुका होगा। क्योंकि, कोरोना वायरस के वक्त में भी जब चीन ने पहला मामला विश्व के सामने बताया था, तब तक वुहान शहर में सैकड़ों लोगों को कोरोना वायरस संक्रमित कर चुका था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक 41 साल के एक शख्स में एच10एन3 बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। 41 साल का ये शख्स पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत का निवासी है और वो इस नये वायरस से संक्रमित पाया गया है।

    28 अप्रैल को हुआ था अस्पताल में भर्ती

    28 अप्रैल को हुआ था अस्पताल में भर्ती

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने बर्ड फ्लू वायरस एच10एन3 से एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 41 साल के शख्स को 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और टेस्ट के दौरान इसके एच10एन3 वायरस संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। एच10एन3 वायरस संक्रमित शख्स को तेज बुखार आ रहा था। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने ये तो बताया है कि संक्रमित शख्स को एच10एन3 एवियन इन्फ्लुएंजा की दवा दी गई, लेकिन चीन की तरफ से इससे ज्यादा कोई भी जानकारी इस नये वायरस को लेकर नहीं दी गई है।

    ज्यादा जानकारी देने से इनकार

    ज्यादा जानकारी देने से इनकार

    चीन ने एच10एन3 वायरस को लेकर ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी भी नहीं दी है कि 41 साल का शख्स एच10एन3 वायरस से संक्रमित कैसे हुआ? किस पक्षी का मांस खाने से वो इस वायरस की चपेट में आया? क्या यह वायरस भी एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है और अगर फैलता है तो इसके फैलने की रफ्तार क्या है, इस वायरस का इलाज क्या है, जैसी किसी भी दूसरी जानकारी देने पर चीन ने चुप्पी साध रखी है। ऐसे में आशंका इस बात की है कि क्या चीन कोरोना जैसे एक और वायरस तो दुनिया में नहीं फैलाने जा रहा है ?

    एच10एन3 वायरस पर जानकारी

    एच10एन3 वायरस पर जानकारी

    हालांकि, चीन में मिले एच10एन3 वायरस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक एच10एन3 वायरस कम खतरनाक होता है और ये लोगों को ज्यादा संक्रमित नहीं कर सकता है। हालांकि, चीन के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस वायरस के लोगों में बड़े स्तर पर फैलने की संभावना कम है। वहीं, चीन की एनएचसी ने कहा है कि 'संक्रमित शख्स अब ठीक है और वो जिन लोगों के संपर्क में आया है, वो भी ठीक हैं।' आपको बता दें कि एविएन इन्फ्लूएंजा के कई अलग अलग वायरस चीन में मौजूद हैं और वक्त वक्त पर ये वायरस लोगों को संक्रमित करते रहते हैं। वहीं, इससे पहले 2016-17 एक और वायरस एच7एन9 वायरस का एक स्ट्रेन फैला था, जिससे 300 से ज्यादा लोग मारे गये थे। इससे पहले एच10एन3 वायरस चीन को छोड़कर दुनिया के किसी और देश में नहीं मिला है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+