अमेरिका के इस प्रांत में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट का भी नया वेरिएंट, जानिए कितना है खतरनाक?
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी राचेल हेर्लिही ने कहा कि, 'कोरोना के इस सब-वेरिएंट की वजह से संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो सकता है'।
कोलोराडो, जनवरी 28: पिछले साल नवंबर महीने के आखिरी हफ्तों में अफ्रीकी देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता चला था और पिछले दो महीने में ओमिक्रॉन वेरिएंट तूफानी रफ्तार से पूरी दुनिया में फैल चुका है। लेकिन, अब अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का भी नया वेरिएंट मिला है, जिसने वैज्ञानिकों को टेंशन में डाल दिया है। (सभी तस्वीर फाइल)

कोलोराडो में ओमिक्रॉन का वेरिएंट मिला
अमेरिकी राज्य कोलोराडे के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट के मिलने की पुष्टि कर दी है और कहा है कि, ओमिक्रॉन वेरिएं बीए.2 के सब-वेरिएंट के एक मामले का पता लगाया गया है, जिसके फैलने की रफ्तार काफी ज्यादा तेज है और स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि, ये सब- वेरिएंट काफी तेजी से फैल सकता है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी ने आशंका जताई है कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट की वजह से एक बार फिर से तेजी से कोरोना संक्रमण के नये मामलों में इजाफा होगा। आपको बता दें कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट के इस उप-संस्करण का पहली बार पता यूरोप और एशिया में चला था और अब कोलोराडो प्रांत से डेनवर में एक संक्रमित शख्स में ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब- वेरिएंट पाया गया है और इसकी पुष्टि कोलोराडो के महामारी विज्ञानी राचेल हेर्लिही ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान की है और कहा है कि, दूसरे राज्यों में भी इस वेरिएंट के मरीजों को खोजने की कोशिश की जा रही है।

कितना गंभीर है नया सब-वेरिएंट
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी राचेल हेर्लिही ने कहा कि, 'कोरोना के इस सब-वेरिएंट की वजह से संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो सकता है'। हालांकि, उन्होंने उन्होंने ये भी कहा है कि, 'अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं, कि सब-वेरिएंट कितना खतरनाक है।' अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि, अभी ऐसा लग रहा है, कि सब-वेरिएंट से नये मामलों में इजाफा होगा, लेकिन ये ज्यादा खतरनाक नहीं दिख रहा है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि, सब-वेरिएंट अपने मूल ओमिक्रॉन वेरिएंट से ज्यादा अलग नहीं है।

सतर्क हैं अमेरिकी जांच एजेंसियां
वहीं, अमेरिका का सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन और दूसरी स्वास्थ्य एजेंसियां ओमिक्रॉन वेरिएंट के बीए.2 सब-वेरिएंट को लेकर सतर्क है। आपको बता दें कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब- वेरिएंटइस साल के दूसरे हफ्ते में ही डेनमार्क में संक्रमण फैलना के प्रमुख संस्करण बन गया, और डेनिश स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि यह BA.1 उप-संस्करण की तुलना में लगभग 1.5 गुना अधिक संक्रामक हो सकता है, जिसमें संक्रामता फैलने की क्षमता लगभग 98% है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications