Attack on Donald Trump: ट्रंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कान से निकला खून, VIDEO में देखें पूरी घटना
Attack on Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार को हत्या करने की कोशिश की गई। पेंसिलवेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान मंच से ट्रंप के संबोधन के बीच दूर से स्नाइपर ने गोलियां दागी। घटना में ट्रंप के कान से अचानक खून निकलने लगा।
खुद को बचाते हुए ट्रंप मंच में नीचे की ओर झुके। इतने में, ट्रंप की सिक्योरिटी ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि, इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो रैली में मौजूद था। वहीं, सिक्योरिटी ने हमलावर स्नाइपर को मार गिराया। पूरी घटना लाइव स्ट्रिमिंग के दौरान वीडियो में कैद हो गई।

जैसे ही उनके सुरक्षा दल के एजेंट मंच पर पहुंचे, वे तुरंत सीढ़ियों के पीछे छिप गए और हजारों लोगों की भीड़ में चीखें सुनाई देने लगीं। मंच पर एजेंटों के पहुंचने के बाद भी फायरिंग जारी रही। तब तक उनका काफिला कार्यक्रम स्थल से निकल चुका है।
सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने एक्स पर कहा कि सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षात्मक उपाय लागू किए हैं और पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। अब यह एक सक्रिय सीक्रेट सर्विस जांच है और आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर जारी की जाएगी।
जो बिडेन ने ट्रम्प की हत्या के प्रयास की निंदा की
इस घटना ने वैश्विक स्तर पर खलबली मचा दी है, खासकर तब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन को हत्या के प्रयास के बारे में जानकारी दी गई है और इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि यह अमेरिका में अस्वीकार्य है।












Click it and Unblock the Notifications