Donald Trump: आखिर कहां से चली ट्रंप पर गोली, सामने आया वीडियो, एक्शन में दिखे सीक्रेट सर्विस के एजेंट

Firing at Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान गोली चलने की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में ट्रंप के कान के पास से गोली निकली है, जिससे वह घायल हुए हैं। हालांकि ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

ट्रंप पर हुए हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस ने त्वरित कार्रवाई की और हमलावर को ढेर कर दिया। इस हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को अपने घेरे में ले लिया, चारो ओर सीक्रेट सर्विस के एजेंट नजर आने लगे और वे तुरंत ट्रंप को उनकी कार में ले गए।

donald trump

जिस व्यक्ति ने ट्रंप पर हमला किया था, उसे सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया। हमले के दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमे नजर आ रहा है कि सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को देख लिया था और जैसे ही हमलावर ने गोली चलाई एजेंट ने एक के बाद एक फायरिंग करके उसे ढेर कर दिया।

हमले के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और ट्रंप को कवर किया और उन्हें मंच से नीचे उतारा। जब उन्हें बाहर निकाला जा रहा था तो ट्रंप के दाहिने कान से खून बह रहा था, लेकिन उन्होंने अपनी मुट्ठी हवा में उठाई और दिखाने की कोशिश की कि वह हमले से डरे नहीं हैं।

ट्रंप पर हमले का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि जब ट्रंप मंच पर भाषण दे रहे थे, इसी दौरान उनके ठीक पीछे छत पर सीक्रेट सर्विस का एजेंट राइफल लिए बैठा है। ट्रंप पर गोली चलने से पहले ही वह हरकत में आ जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप पर गोली चलने से पहले एजेंट एक्शन में आता है और गोली चलाने लगता है। इसके बाद ही ट्रंप गोली चलने की आवाज आने लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+