Viral Video: महिला की जान बचाने के लिए स्पाइडरमैन की तरह 16वीं मंजिल पर चढ़ गया दमकलकर्मी

नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बहूमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हर तरफ लोगों की चीख-पुकार से इलाका गूंज गया, मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पातल पहुंचाया। इस सब में एक दमकल कर्मचारी ने अपने हैरतअंगेज करतब से लोगों की जान बचाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब काफी वायरल हो रहा है।

स्पाइडरमैन की तरह किया रेस्क्यू

स्पाइडरमैन की तरह किया रेस्क्यू

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दमकलकर्मी ने बड़े ही अनूठे अंदाज में इमारत में लगी आग को बुझाने का काम कर रहा है। वह हॉलीवुड फिल्म के कैरेक्टर स्पाइडरमैन की तरह एक मंजिल से दूसरी मंजिल बड़ी ही आसानी से चढ़ता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल हो रहा वीडियो मैनहट्टन का है जहां एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी।

16वीं मंजिल पर फंसी थी महिला

16वीं मंजिल पर फंसी थी महिला

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने देखा कि एक महिला अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल पर खिड़की से खुद को बचाने के लिए हैरान परेशान होकर चिल्ला रही थी। महिला को बचाने के लिए दमकल कर्मचारियों ने ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। एक कर्मचारी खुद को रस्सी से बांधकर इमारत की छत पर जा पहुंचा।

दमकलकर्मी की हो रही खूब तारीफ

दमकलकर्मी की हो रही खूब तारीफ

वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन कितना खतरनाक है। अगर जरा सा महिला या दमकलकर्मी का संतुलन बिगड़ता तो दोनों की जान पर बन सकती थी। दमकलकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर उस महिला को नई जिंदगी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है। इस कारनामे के लिए अब दमकलकर्मी की खूब तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें: फ्री WiFi के लिए रेस्‍टोरेंट के बाहर बैठकर होमवर्क करती थीं दो बच्चियां, वायरल हुई फोटो तो मिली 1 करोड़ की मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+