लंदन की आग: अब तक क्या-क्या हुआ?

लंदन की फायर कमिश्नर डनी कोटन का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि कितने लोग फंसे हुए हैं.

लंदन की इमारत में लगी आग
Reuters
लंदन की इमारत में लगी आग

मंगलवार की रात पश्चिमी लंदन की एक 24 मंजिला इमारत में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया.

आग को अब बुझा लिया गया है लेकिन यहां से अब भी धुंआ उठ रहा है और डर है कि कहीं पूरी इमारत ना गिर जाए. पुलिस ने इसमें अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.

पुलिस का कहना है कि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

आख़िर हुआ क्या?

उत्तरी केंसिंगटन के ग्रेनफ़ेल टावर में ब्रिटिश समय के मुताबिक रात के 12 बजकर 54 मिनट पर आग लगी. ऐसा कहा जा रहा है कि आग इमारत के चौथी मंज़िल पर लगी थी और कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में फैल गई.

इस आग पर काबू पाने के लिए 45 दमकल गाड़ियां और कम से कम 250 दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत की.

लंदन के टावर में भीषण आग, कई की मौत

तस्वीरें: लंदन की भीषण आग से तबाही

लंदन की इमारत में लगी आग
Getty Images
लंदन की इमारत में लगी आग

यहां कितने लोग फंसे हुए हैं?

लंदन की फायर कमिश्नर डनी कोटन का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि कितने लोग फंसे हुए हैं.

लंदन ऐम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक करीब 68 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

'9वीं मंज़िल से फेंके बच्चे को एक व्यक्ति ने कैच किया'

लंदन में आग- 'लोग खिड़की से बच्चों को फेंक रहे थे'

लंदन फायर ब्रिगेड के सुरक्षा निदेशक स्टीव एप्टर ने कहा है कि इमारत की हालत का जायज़ा लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि अगले कदम पर विचार किया जा सके.

उनका कहना है अभी कुभ कुछ छोटे-छोटे हिस्सों में आग है जिसे बुझाने में मुश्किल पेश आ रही है.

लंदन पुलिस के कमांडर स्टूआर्ट कंडी ने कहा कि यह अभियान अभी लंबा चलेगा. उन्होंने कहा, "ये ज़रूरी है कि इमारत में रहने वाले सभी लोगों का पता लगाया जाए और जो लोग अभी लापता हैं उन्हें ढ़ूढ़ा जाए."

चश्मदीदों का कहना है कि कई लोग अब भी इमारत में फंसे हुए हैं. इस टावर में कुल 120 फ्लैट हैं और यहां कई सौ लोग हो सकते हैं.

पुलिस ने आग पीड़ितों के परिजनों के लिए एक इमर्जेंसी नंबर जारी किया है. यह नंबर है- 0800 0961 233. इस नंबर से परिजन अपनों की जानकारी पा सकते हैं.

लंदन की इमारत में लगी आग
PA
लंदन की इमारत में लगी आग

आग लगने की वजह क्या है?

अभी तक साफ़ नहीं है कि आग कैसे लगी. ग्रेनफ़ेल टावर पश्चिमी लंदन में लाटिमर सड़क पर स्थित है.

यह लैंकास्टर वेस्ट एस्टेट का है. लैंकास्टर एक सोशल हाउसिंग कॉम्पलेक्स है. यह टावर वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर के पास है.

लंदन की इमारत में लगी आग
Reuters
लंदन की इमारत में लगी आग

इस टावर के बारे में हमें क्या जानना चाहिए?

ग्रेनफ़ेल टावर का निर्माण 1974 में किया गया था. एक करोड़ पाउंड की लागत से इस इमारत का नवीनीकरण किया गया था.

पिछले साल ही इस इमारत की मरम्मत पूरी हुई थी.

स्थानीय ग्रेनफ़ेल ऐक्शन ग्रुप ने दावा किया है इस इमारत के नवीनीकरण के दौरान आग से निपटने के लिए एक ब्लॉक बनाया गया था. इस ब्लॉक पर तभी लोगों ने आपत्ति जताई थी कि यह काफ़ी संकुचित है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+