फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने किया तलाक का ऐलान, इंस्टाग्राम पर कही ये बात
Sanna Marine Annonces Divorce: फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन मरीन ने अपने पति के साथ तलाक का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने अपने पति मार्कस रेकोनेन के साथ तलाक का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पति से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दी है।
प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा, हम 19 साल तक साथ रहने और अपनी प्यारी बेटी के लिए आभारी हैं। मरीन और रेकोनेन साथ में वेंचर कैपिटल फर्म के लिए काम करते थे, दोनों की 5 साल की एक बेटी है।
मरीन और रेकोनेन का विवाह 2020 में हुआ था। शादी के बाद मरीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमने अपनी युवावस्था साथ गुजारी है, वयस्क भी साथ हुए और साथ अपनी प्यारी बेटी के ही माता-पिता भी बने।
मरीन और उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी पिछले महीने फिनलैंड के पार्लियामेंट चुनाव में हार गई थी, राइट विंग पार्टी नेशनल कोलिशन पार्टी और फिन्स पार्टी ने जीत दर्ज की थी।
बता दें कि मरीन दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं, उनकी उम्र सिर्फ 37 साल की है। जब 2019 में वह देश की प्रधानमंत्री बनीं तो दुनियाभर में उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ी। वह महिलाओं के लिए आदर्श बन गईं।
कोरोना काल में सना की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी, उन्होंने संकट के समय खुद को स्थापित करने में सफलता हासिल की थी। लेकिन जल्द ही वह अपने निजी जीवन की वजह से चर्चा में आ गई और उन्हें ध्रुवीकरण करने वाले नेता के तौर पर जाने जाना लगा।
अगस्त 2022 में मरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था, जिसमे वह फिनलैंड के सेलेब्रिटीज के साथ पार्टी कर रही हैं। जिसके बाद उन्हें ड्रग टेस्ट कराना पड़ा था और खुद को साबित करना पड़ा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।
हालांकि कुछ लोगों ने इसे सना का निजी जीवन बताते हुए उनका बचाव किया, जबकि कुछ ने कहा कि इस तरह से स्कैंडल प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए ठीक नहीं है। खास तौर पर यह उनके अनुभव की कमी को दर्शाता है।
हालांकि उस वक्त सना की सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया था, लेकिन नई सरकार के गठन तक सना की सरकार केयरटेकर सरकार की तरह से काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications