पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, हाथापाई करते हुए दूसरी मंजिल की बालकनी से सड़क पर गिरे, वीडियो

पति-पत्नी हाथापाई करते हुए बालकनी से सड़क पर गिरे, वीडियो

सेंट पीटर्सबर्ग, 31 मई: पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाना तो कोई नई बात नहीं है लेकिन रूस में एक कपल के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों की ही जान जाते-जाते बची है। रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग शहर में ये कपल बालकनी से उस वक्त गिर गया, जब दोनों यहां खड़े होकर लड़ रहे थे। हाथापाई करते हुए पति पत्नी 25 फीट की ऊंचाई से सड़क पर आकर गिरे। राहत की बात ये रही कि दोनों को ही गंभीर चोट नहीं लगी और इनकी जान बच गई। हालांकि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरे

दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरे

सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाले ओल्गा वोल्को और उनकी पत्नी येवगेनी कार्लगी में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। दोनों बहस करते हुए बालकनी पर आ गए कि तभी इनमें हाथापाई शुरू गई। हाथापाई करते हुए जैसे ही दोनों दोनों रेलिंग से टकराए तो रेलिंग टूट गई और दोनों करीब 25 फीट नीचे जमीन पर आकर गिरे।

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

पति पत्नी के बीच हाथापाई और फिर जमीन पर गिरने की ये पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। दोनों के गिरन के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी मामले की जांच करने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ये घटना ना सिर्फ रूस बल्कि दुनियाभर में चर्चा में है। इसका वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और कई तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह का झगड़ा जिसमें पति पत्नी इतनी बुरी तरह से एक दूसरे को मार रहे हों, पहली बार देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+