CCTV: 15 साल के गुजराती लड़के का अमेरिका में गोली मारकर मर्डर

अमेरिका के ओहियो में 15 साल के गुजराती मूल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वडोदरा। अमेरिका के ओहियो में 15 साल के गुजराती मूल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रेस्टोरेंट में हुई इस हत्या के आरोपी संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

sunny patel

रेस्टोरेंट में लूट के दौरान हुआ मर्डर

15 साल का सन्नी पटेल गुजरात में आनंद जिले के देमोल गांव का रहने वाला था। उसके पिता अमेरिका में दस साल से भी ज्यादा समय से रह रहे हैं। ओहियो के क्लीवलैंड हाइट्स के साउथ टेलर रोड पर उसके अंकल का रेस्टोरेंट हैं।

sunny patel murder

शुक्रवार की रात सन्नी पटेल अंकल के रेस्टोरेंट में था जब एक डकैत अंदर घुस आया और उसने लड़के के सिर में गोली मार दी। मौके पर ही सन्नी पटेल की मौत हो गई। उसके बाद लुटेरा रेस्टोरेंट से पैसा लेकर चलता बना।

sunny patel murder1

मां बाप की इकलौती औलाद था सन्नी

सन्नी के पिता रवि कांतिभाई पटेल दस साल से भी ज्यादा समय पहले गुजरात के देमोल गांव से अमेरिका आकर बस गए थे। इकलौते बेटे सन्नी के मर्डर से परिवार सदमे में है।

देमोल गांव में भी सन्नी के मर्डर की खबर सुनकर रिश्तेदार दुखी हैं। एक रिश्तेदार का कहना है कि उसका जन्म अमेरिका में ही हुआ था। सन्नी के पिता ने गांव का दरवाजा बनवाने के लिए बहुत सारा पैसा दान में दिया था।

sunny patel murder2

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

क्लीवलैंड हाइट्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें लुटेरा रेस्टोरेंट में आता हुआ दिख रहा है। रेस्टोरेंट में घुसते ही उसने सन्नी को गोली मारी। उसके बाद वह लूटपाट कर वहां से चला गया।

sunny patel murder3

विदेशों में गुजरातियों पर जुल्म

पिछले सााल अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी और यूके में गुजरातियों के साथ ऐसी 12 वारदातें हुईं जिनमें या तो वे गोली के शिकार हुए या उन पर पुलिसिया जुल्म किया गया।

इसी साल 23 साल के गुजराती एनआरआई मितेश पटेल की लॉस एंजेल्स में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनसे पहले 55 साल के हर्षद पटेल चेस्टरफील्ड कंट्री पुलिस की गोलियों के शिकार हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+