40 की उम्र में हुई मोहब्बत, सगाई के बाद निकले इटली, एयरपोर्ट पर झांसा देकर फरार हुई लड़की, लाखों रुपए भी ले गई

नई दिल्ली: हर किसी को अपनी शादी का इंतजार होता है। शादी को लेकर दूल्हा हो या फिर दुल्हन कई महीनों पहले से अपनी तैयारियों के लिए लिस्ट बनाना शुरू कर देते हैं। अपने कपड़ों से लेकर हनीमून की जगह तक फाइनल करते हैं। ऐसे में कभी-कभी यही शादी किसी-किसी के लिए बुरे सपने के तरह भी साबित होती है। लंदन से कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां शादी का सपना संजोए एक दूल्हे को उसकी होने वाली दुल्हन ने एयरपोर्ट पर ही गच्चा दे दिया, इतना ही नहीं उसके सामान के साथ लाखों रुपए लेकर फुर्रर हो गई, जिसके बाद बेचारा दूल्हा शादी छोड़ो, अपनी पैसा और सामान के लिए मंगेतर को ढूंढना फिर रहा है।

शख्स की मोहब्बत निकली 'लुटेरी दुल्हन'

शख्स की मोहब्बत निकली 'लुटेरी दुल्हन'

शादी को लेकर हर किसी का अपना-अपना तजुर्बा है, लेकिन लंदन में एक शख्स की मंगेतर तो 'लुटेरी दुल्हन' निकली। शख्स को इस चोट का अहसास तब हुआ, जब अपनी शादी के हसीन ख्वाब को पूरा करने के लिए वो लड़की के साथ लंदन से इटली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा उस वक्त दंग रह गया, जब उसकी मंगेतर उसे हीथ्रो हवाई अड्डे पर छोड़कर फरार हो गई। इतना ही नहीं वो उसका सारा सामान और 5,000 पाउंड (4.8 लाख रुपए) नकद लूटकर भाग गई।

सगाई के ठीक एक दिन बाद मंगेतर ने दिया गच्चा

सगाई के ठीक एक दिन बाद मंगेतर ने दिया गच्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हे के साथ यह भयानक घटना दोनों की सगाई के ठीक एक दिन बाद हुई। दोनों लोग शादी करने के लिए रोम के लिए उड़ान भर रहे थे। दरअसल, कपल की आपस में हाल ही में मुलाकात हुई थी। दोनों ही लोग अपने चालीसवें साल में चल रहे थे। मुलाकात हुई तो प्यार परवान पर चढ़ने लगा, लेकिन शख्स को क्या पता था कि उस हसीन चेहरे के पीछे एक लुटेरी थी, जो उसका लाखों रुपए और सामान लेकर भाग जाएगी।

शख्स गया टॉयलेट, पीछे से लाखों रुपए लेकर फरार

शख्स गया टॉयलेट, पीछे से लाखों रुपए लेकर फरार

बताया जा रहा है कि दोनों लोग लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इटली जाने के लिए तैयार थे। वेटिंग रूम में बैठे कर फ्लाइट का वेट कर रहे थे। ऐसे में दुल्हन अपने मंगेतर का सारे सामान के साथ उस वक्त गायब हो गई, जब वह टॉयलेट में गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद हैरान और परेशान होकर शख्स ने पुलिस को फोन किया और मंगेतर के साथ 4.8 लाख रुपए और सामान के चोरी होने की सूचना दी।

एक दिन पहले किया प्रपोज, रोम में शादी करने का प्लान

एक दिन पहले किया प्रपोज, रोम में शादी करने का प्लान

वहीं इस पूरे मामले में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि कथित घटना हीथ्रो हवाई अड्डे के टर्मिनल 5 पर हुई। पुलिस ने कहा कि उसने एक दिन पहले प्रपोजल रखा था, और लड़की ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने रोम में शादी करने का प्लान बनाया था और वे वहां उड़ने भरने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही लड़की सारा सामान और पैसे लेकर गायब हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला एयरपोर्ट से चोरी करके भागी है या फिर सामान के साथ प्लेन में चढ़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+