नासा के कार्यक्रम में सितारों जड़ी चमकीली ड्रेस पहनकर पहुंची महिला वैज्ञानिक, फोटो वायरल

नासा के कार्यक्रम में सितारों जड़ी ड्रेस पहन पहुंची वैज्ञानिक, फोटो वायरल

नई दिल्ली। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के कार्यक्रम में आई एक महिला वैज्ञानिक की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रीटा जे किंग नाम की अमेरिकी वैज्ञानिक ने कार्यक्रम में बेहद चमकीली ड्रेस पहनी थी। ये मामला आठ साल पुराना है। इसकी तब भी काफी चर्चा हुई थी लेकिन रीटा ने इस ड्रेस को लेकर अब एक खुलासा किया है, जिससे वो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

2011 में हुआ था कार्यक्रम

2011 में हुआ था कार्यक्रम

अमेरिका में एक महिला वैज्ञानिक नासा के कार्यक्रम के दौरान चमकदार गोल्डन ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। यह कार्यक्रम आठ साल पहले 2011 में अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के हैम्पटन में हुआ था। इस कार्यक्रम में नासा के छात्रों को वैज्ञानिक रीटा जे किंग ने संबोधित किया था। वो स्टेज पर सितारे जड़ी चमकदा ड्रेस पहने पहुंची थीं। हाल ही में उन्होंने इस कार्यक्रम की अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

ट्वीट कर बताया, क्यों किया था ऐसा

अपने ट्विटर अकाउंट पर 2011 के इस कार्यक्रम की अपनी फोटो शेयर करते हुए रीटा जे किंग ने लिखा, अपनी अलमारी की सफाई करते हुए मैंने इस गाउन को देखा और उन लड़कियों को याद किया जिन्होंने मुझे एक पत्र भेजा था, जिसमें लिखा था कि मुझे नासा में बातचीत के दौरान कुछ चमकदार पहनना चाहिए, ताकि वे यकीन कर सकें कि वैज्ञानिक भी कुछ चमकदार पहन सकते हैं।

वायरल हो गया ट्वीट

रीटा का ये ट्वीट देखते ही देखते ट्विटर पर वायरल हो गया। ट्विटर यूजर्स ने इसके लिए रीटा का समर्थन किया। इस ट्वीट को करीब 50 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। यूजर्स का कहना है कि आमतौर पर माना जाता है कि वैज्ञानिक इस तरह के लिबास नहीं पहनते, आपने इस परिपाटी को तोड़ा, इसके लिए बहुत शुक्रिया। रीटा का कहना है कि ये ड्रेस खासतौर से उस कार्यक्रम के लिए ही उन्होंने ड्रेस को खरीदा था और हमेशा अपने पास रखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+