जासूसी करते अमेरिका के पूर्व राजदूत किए गये गिरफ्तार, सीक्रेट एजेंट बनकर निकालने वाले थे बड़ी फाइल
Ex-US diplomat arrested: मियामी में जासूसी कर रहे अमेरिका के पूर्व राजदूत को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने नाम नहीं छापने की शर्त पर दो सूत्रों के हवाले से बताया है, कि बोलीविया में पूर्व अमेरिकी राजदूत, 73 साल के मैनुअल रोचा को क्यूबा के एजेंट के रूप में सीक्रेट काम करने के आरोप में मियामी से गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने शुक्रवार को पूर्व राजदूत को मियामी से गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
एपी ने बताया है, कि पूर्व राजदूत रोचा पर कानून के मुताबिक, जस्टिस डिपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन कराए बिना, अमेरिका के अंदर क्यूबा सरकार के हितों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का आरोप है। जस्टिस डिपार्टमेंट हाल के वर्षों में अवैध विदेशी लॉबिंग पर नकेल कस रहा है। सूत्रों ने कहा है, कि मामले के बारे में अधिक जानकारी सोमवार को अदालत की सुनवाई में सामने आएगी।

आपको बता दें, कि पूर्व राजदूत रोचा का बतौर डिप्लोमेट काम करने का एक लंबा और प्रतिष्ठित इतिहास रहा है और उन्होंने अपनी जिंदगी से 25 साल बतौर डिप्लोमेट गुजारे हैं। उन्होंने शीत युद्ध के दौर में लैटिन अमेरिका में विशेषज्ञता हासिल की, जब अमेरिका ने इस क्षेत्र में कई तरह के राजनीतिक और सैन्य हस्तक्षेप किये। उन्होंने क्यूबा में यूएस इंटरेस्ट सेक्शन में भी काम किया, जब फिदेल कास्त्रो के शासन के तहत अमेरिका और क्यूबा के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं थे।
कैसा था रोचा का डिप्लोमेटिक कैरियर
रोचा का जन्म कोलंबिया में हुआ था और वह न्यूयॉर्क शहर में एक श्रमिक वर्ग के परिवार में पले बढ़े। 1981 में विदेश सेवा में शामिल होने से पहले उन्होंने येल, हार्वर्ड और जॉर्जटाउन से डिग्रियां हासिल कीं। वह 1997 से 2000 तक अर्जेंटीना में अमेरिकी राजदूत थे, उस दौरान आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल का दौर था, जब देश अपने विशाल विदेशी ऋण पर चूक कर रहा था और सिर्फ दो सप्ताह में पाँच राष्ट्रपति बदल गये थे।
इसके बाद वह बोलीविया में अमेरिकी राजदूत बन गए, जहां उन्होंने 2002 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया और धमकी दी, कि यदि मतदाताओं ने पूर्व कोका किसान और वामपंथी नेता इवो मोरालेस को चुना, तो देश को अमेरिकी सहायता बंद कर दी जाएगी।
रोचा ने एक भाषण में कहा था, कि "मैं बोलीविया के मतदाताओं को याद दिलाना चाहता हूं, कि अगर वे उन लोगों को वोट देते हैं, जो चाहते हैं कि बोलीविया कोकीन का निर्यात फिर से शुरू कर दे, तो इससे बोलीविया को संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलने वाली कोई भी भविष्य की सहायता गंभीर रूप से खतरे में पड़ जाएगी।"
हालांकि, उनका हस्तक्षेप उल्टा पड़ गया, क्योंकि मोरालेस ने तीन साल बाद चुनाव फिर जीत लिया और "गृहयुद्ध" भड़काने के लिए रोचा के उत्तराधिकारी को निष्कासित कर दिया।
रोचा के करियर में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के लिए लैटिन अमेरिका विशेषज्ञ के रूप में उनकी भूमिका के साथ-साथ इटली, होंडुरास, मैक्सिको और डोमिनिकन गणराज्य में सेवा भी शामिल थी।
अमेरिकी विदेश विभाग से रिटायर्ड होने के बाद, रोचा ने व्यवसाय में अपना दूसरा कैरियर शुरू किया, डोमिनिकन गणराज्य में स्पैनिश जनसंपर्क फर्म के एक सोने की खदान में वरिष्ठ पदों पर काम किया।












Click it and Unblock the Notifications