क्या बुशरा बीबी की सहेली ने दिया इमरान खान को धोखा? दुबई भागी फराह शहजादी ने कहा, तुम्हारी बहन...

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उस्मान बुजदार के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद 2019 में फराह की किस्मत एक साल के भीतर दो गुना बढ़ गई।

इस्लामाबाद, अप्रैल 08: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की बेहद खास दोस्त 3 अप्रैल को पाकिस्तान छोड़कर दुबई भाग चुकी हैं और आरोप लगा, कि कई भ्रष्टाचार में सनी फराह खान शहजादी इमरान खान के इशारे पर ही देश छोड़कर फरार हुई है। फराह खान के ऊपर भ्रष्टाचार और जमाखोरी में उनकी संलिप्तता के आरोप हैं, लेकिन अब फराह खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी हैं। हालांकि, ये चुप्पी उन्होंने पाकिस्तान के कानूनी दायरे से बाहर जाकर तोड़ी है।

फराह ने आरोपों को नकारा

फराह ने आरोपों को नकारा

फराह खान, जिन्हें फराह शहजादी के नाम से भी जाना जाता है, उन्हेंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जारी एक बयान में कहा है कि, वह अपने और अपने परिवार के बारे में सभी आरोपों और अफवाहों की निंदा करती हैं। उन्होंने दावा किया कि, वह कभी भी राजनीति में शामिल नहीं रही है या फिर उन्होने कभी भी सरकार के मामलों में हस्तक्षेप करने की स्थिति में नहीं रहीं और ना ही उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि, "मैं अपने और अपने परिवार के संबंध में सभी आरोपों और अफवाहों की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। मैंने न तो खुद को राजनीति में शामिल किया है, और न ही मैं कभी सरकारी मामलों में हस्तक्षेप करने की स्थिति में थी। जिन्होंने मेरे चरित्र को खराब करने का प्रयास किया है, उन्हें अपनी बहनों को याद रखना चाहिए।"

पति ने दी आरोपों पर सफाई

पति ने दी आरोपों पर सफाई

फराह खान ने आगे कहा कि, 'मेरे पति ने अपने व्यवसाय के बारे में जानकारी साझा की है और जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए गये हैं, वो निंदनीय है'। फराह खान ने पाकिस्तान की जनता से "अफवाहें" फैलाने और उन्हें उससे जोड़ने से रोकने का अनुरोध किया है। उन्होने अपने बयान में कहा कि, "मेरा परिवार लगातार संकट और पीड़ा की स्थिति में रहा है। खुदा के लिए! कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें और मुझे और मेरे परिवार को इस तरह की अफवाहों से जोड़ना बंद करें।"

डॉलर जमाखोरी में शामिल हैं फराह

डॉलर जमाखोरी में शामिल हैं फराह

फराह खान भले ही आरोपों से इनकार कर रही हैं, लेकिन हकीकत ये नहीं है, जैसा वो बता रही हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में रुपये का मूल्य गिरने के बाद ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए फराह खान ने बड़े पैमाने पर डॉलर की जमाखोरी करने का काम किया। रिपोर्ट के मुताबि, फराह खान बाजार से डॉलर खरीद रही थीं और उन्हें अपने विदेशी मुद्रा खाते में जमा कर रही थीं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नौ महीने की अवधि के दौरान, जनवरी से सितंबर 2021 के बीच फराह खान ने 249,650 डॉलर नकद जमा किए। वहीं, फराह खान अपने धन के स्रोत के बारे में खुलासा करने में विफल रही और संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने उसके खिलाफ भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जमा करने के लिए एक जांच नोटिस जारी किया। हालांकि, 4 महीने के बाद भी ना ही फराह खान ने नोटिस का कोई जवाब दिया और ना ही जांच एजेंसी ने कोई कार्रवाई की।

वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठ संबंध

वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठ संबंध

सूत्रों ने द न्यूज को बताया कि फराह खान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घनिष्ठ संबंध होने के कारण मामले को रहस्यमय तरीके से दबा दिया गया था। द न्यूज की एक जांच के अनुसार, फराह की संपत्ति, जिसे फरहत शहजादी और फराह गुर्जर के नाम से भी जाना जाता है, इमरान खान के शासन के पहले तीन वर्षों के भीतर चार गुना बढ़ गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि, उनकी कुल घोषित संपत्ति 2017 में 231 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 2021 में 971 मिलियन पाकिस्तानी रुपये हो गई, जबकि 2018 में उनकी टैक्स फाइलिंग "शून्य" थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इनकम उनके पति के व्यापार से अलग है और फराह खान के पास इतना पैसा कहां से आया, उन्होंने इसपर नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।

90 हजार डॉलर का बैग

90 हजार डॉलर का बैग

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में फराह खान को हवाई जहाज के बिजनेस क्लास में बैठा देखा जा रहा है और उनके पास एक 'महंगा बैग' भी था, जिसकी कीमत 90 हजार डॉलर बताई गई है। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल, जो पीएमएल-एन पार्टी में के नेता हैं और जिन्होंने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया था, उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि, फराह खान को 90,000 डॉलर का बैग ले जाते देखा गया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्माइल ने आरोप लगाया कि उसने पंजाब में नौकरशाहों के तबादले के लिए पैसे लिए थे।

पंजाब के सीएम के साथ स्पेशल कनेक्शन

पंजाब के सीएम के साथ स्पेशल कनेक्शन

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उस्मान बुजदार के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद 2019 में फराह की किस्मत एक साल के भीतर दो गुना बढ़ गई। पंजाब बुजदार भी इमरान खान के काफी करीबी थे और फराह खान उस्मान के काफी नजदीक आ गईं। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इस्माइल ने फराह खान और बुजदार, दोनों को किसी 'खास' लिए 'फ्रंटमैन' कहा। उन्होंने कहा कि, "वह भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हो सकती है क्योंकि वह सार्वजनिक पदाधिकारियों की पत्नियों की दोस्त हैं। वह किसी की फ्रंटवुमन थीं'। द न्यूज ने बताया कि, इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी फराह के आवास पर ही हुई थी। इसके अलावा, यह पाया गया कि, फराह ने इमरान खान की टैक्स एमनेस्टी स्कीम, 2019 के तहत पीकेआर 328 मिलियन की संपत्ति घोषित बनाई, जो "काले धन की सफेदी योजना" है। कहा जाता है कि फराह ने लाहौर और इस्लामाबाद में भी आलीशान संपत्तियां खरीदी हैं।

‘घोटालों की ‘अम्मी’ थी फराह’

‘घोटालों की ‘अम्मी’ थी फराह’

पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज शरीफ ने कहा कि, फराह खान 'सभी घोटालों की जननी' थीं, जिसमें पंजाब में अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग भी शामिल है। मरियम नवाज ने कहा कि, फराह खान ने ट्रांसफर-पोस्टिंग में रिश्वतखोरी के जरिए करीब 6 अरब रुपये जमा किए। मरियम ने कहा कि, 'मैं बुशरा बीबी की एक दोस्त फराह का नाम लेने की हिम्मत करती हूं, जो तबादलों और पोस्टिंग में लाखों रुपये प्राप्त करने में शामिल है और ये सीधे बनिगला (प्रधानमंत्री खान का निवास) से जुड़ी हैं।

कौन हैं बुशरा बीबी

कौन हैं बुशरा बीबी

आपको बता दें कि, बुशरा बीबी एक सूफी विद्वान और आध्यात्मिक गुरु मानी जाती हैं, जिन्हें पिंकी पीरनी के नाम से जाना जाता है। इससे पहले, यह बताया गया था कि इमरान खान बुशरा बीबी के साथ सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं, जिनसे उन्होंने 2018 में शादी की थी। इमरान खान से शादी करने से पहले, बुशरा बीबी की शादी खावर फरीद मेनका से हुई थी, जो एक सीमा शुल्क अधिकारी थे। पाकिस्तानी मीडिया में उस वक्त दावे किए गये थे, कि बुशरा बीबी ने ही इमरान खान को कहा था, कि अगर वो दोनों शादी कर लेते हैं, तो इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। पाकस्तानी मीडिया के मुताबिक, बुशरा बीबी एक तांत्रित हैं और इमरान खान अपने सभी फैसले बुशरा बीबी से ही पूछकर करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि, कि पाकिस्तान पर असल में इमरान खान का नहीं, बल्कि बुशरा बीबी के तंत्र का शासन चलता है।

इमरान के सौतेले बेटे का खुलासा

इमरान के सौतेले बेटे का खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुशरा बीबी के बेटे मूसा मेनका ने कहा कि, उम्मीद थी कि 'फराह आपा के पति पाकिस्तान छोड़ देंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी, कि वह भी पाकिस्तान से फरार हो जाएंगी। उनके परिवार का फराह खान या उनके पति के किसी भी लेन-देन से कोई लेना-देना नहीं था। मूसा मेनका ने कहा कि, उन्होंने उनकी मां बुशरा बीबी और अब्बा इमरान खान को भी धोखा दिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फराह खान ने 3 अप्रैल को देश छोड़ दिया, जिस दिन इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना किए बिना विधानसभा भंग कर दी थी, और अगले ही दिन फराह ने बुशरा बीबी की बहन के घर अबू धाबी में इफ्तार रात्रिभोज में भाग लिया था। मूसा मेनका के आरोपों के बाद पाकिस्तान की सियासत काफी गर्म है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+