Falcon-9: बिल्डिंग के आकार वाली SpaceX की वो Rocket, एकसाथ लॉन्च कर दिए 40 उपग्रह, जानिए क्या है खास?

मस्क की कंपनी स्पेसएक्स यूके के वनवेब के साथ समझौते के तहत तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी ने 40 नए वनवेब उपग्रहों को एक साथ लॉन्च किया।

Falcon-9 SpaceX Rocket

Falcon-9 SpaceX Rocket: फाल्कन -9 अपने सटीकता के लिए दुनिया भर में फेमस है। ये वो रॉकेट है जो केवल जमीन पर ही नहीं बल्कि समुद्र के हिलते पानी में भी अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए जानी जाती है। स्पेसएक्स ने यूके की कंपनी के 40 वनवेब उपग्रह इसी रॉकेट के जरिए पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए हैं, जो स्पेस रिसर्च और साइंस की नई दुनिया के मार्ग प्रशस्त करेंगे।

40 वनवेब उपग्रह एक साथ लॉन्च

40 वनवेब उपग्रह एक साथ लॉन्च

अंतरिक्ष की जुड़े अहम तथ्यों की खोज और दुनिया भर खगोलविदों की रिसर्च को आश्चर्यजनक रूप से आगे बढ़ाने में स्पेसएक्स का अहम योगदान है। एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने बृहस्पतिवार को पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में 40 वनवेब उपग्रह लॉन्च किए। ये प्रक्षेपण र फाल्कन -9 रॉकेट के जरिए फ्लोरिडा से किया गया। जिसके तहत 40 वनवेब उपग्रहों के समूह को एक साथ प्रक्षेपित किया।

स्पेसएक्स का तीसरा वनवेब प्रक्षेपण

स्पेसएक्स का तीसरा वनवेब प्रक्षेपण

यह स्पेसएक्स द्वारा वनवेब उपग्रह का तीसरा प्रक्षेपण था। जिसके जरिए स्टारलिंक खुद अपना इंटरनेट ग्रुप तैयार कर रहा है। एलन मस्क की कंपनी ने यूके के वनवेब के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन बाद में रूस ने स्पेसएक्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों के लॉन्च करने से रोक दिया था। जिसके बाद स्पेस एक्स ने रूस से किनारा कर लिया। हाल में अमेरिका के फ्लोरिडा से पृथ्वी की कक्षा में 40 उपग्रह भेजे गए।

चंद्रमा पर मानव जीवन का उद्देश्य

चंद्रमा पर मानव जीवन का उद्देश्य

स्पेसएक्स अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में सबसे बड़ी निजी कंपनी के रूप में उभरा है। स्पेसएक्स की योजना चंद्रमा पर भी मानव जीवन और कार्गो को लॉन्च करने की है। पिछले साल 2022 में एयरोस्पेस कंपनी ने एक साल में 60 उपग्रह लॉन्च किए थे। जिसे अंतरिक्ष शोध के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत माना गया। स्पेसएक्स लॉन्च अनुबंध को लेकर स्पेस कंपनी पृथ्वी की कक्षा में विशाल ब्रॉडबैंड कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने का जा रही है। स्पेसएक्स के नेटवर्क स्टारलिंक में शामिल ऑपरेटिंग अंतरिक्ष यान की संख्या 3,700 से अधिक करने लक्ष्य के तहत कार्य किया जा रहा है।

क्या है फाल्कन- 9?

क्या है फाल्कन- 9?

फाल्कन 9 एक आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य मध्यम लिफ्ट लॉन्च वाहन है। ये अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स के प्रोडक्ट को और चालक दल को पृथ्वी की कक्षा में ले जा सकता है। रॉकेट के दो चरण होते हैं। इस रॉकेट का नासा ने सफल परीक्षण किया था। दरअसल, फाल्कन 9 के पास 8,300 किलोग्राम तक के पेलोड को भूस्थैतिक कक्षा में उठाने की क्षमता है। ये एक अंतरिक्ष यान है जिसे क्रू और कार्गो को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+