न्यूज़ फीड में बड़े बदलाव करेगा फ़ेसबुक
न्यूज़, बिज़नेस, ब्रांड और मीडिया संबंधी फीड के मामले में फ़ेसबुक कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है.
फ़ेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़करबर्ग ने अपने फ़ेसबुक पन्ने पर इसकी जानकारी दी है.
उनका कहना है कि फ़ेसबुक पर अब परिवार के सदस्यों के बीच और दोस्तों में संवाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर ज़ोर दिया जाएगा.
फ़ेसबुक ने इस बात को भी माना है कि उसके ज़रिए अपनी पोस्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने वाले संगठनों की लोकप्रियता में अब कमी आ सकती है.
फ़ेसबुक में ये बदलाव आगामी हफ्तों में नज़र आने लगेंगे.
बदलाव फीडबैक पर आधारित
अबकी बार, फेसबुक में एक ख़ास बदलाव
मार्क ज़करबर्ग ने लिखा है, ''हमें ये फीडबैक मिला है कि बिज़नेस, ब्रांड और मीडिया की पोस्ट की भरमार, उन निजी पलों को छीन रही हैं जो हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं.''
ज़करबर्ग ने लिखा है कि उन्हें और उनकी टीम को, लोगों को ये महसूस कराने की ज़िम्मेदारी का अहसास है कि फ़ेसबुक लोगों की बेहतरी के लिए अच्छा है.
सावधान! ऐसी फ़ेसबुक पोस्ट पहुंचा सकती है जेल
'अब न्यूज़ कम नज़र आएगी'
मार्क ज़करबर्ग ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि साल 2018 में वो ये सुनिश्चित करेंगे कि फ़ेसबुक पर किसी के साथ बुरा बर्ताव न हो और लोग फ़ेसबुक पर अपना समय अच्छी तरह से बिता सकें.
हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में नीमेन जर्नलिज़्म लैब की लॉरा हज़ार्ड कहती हैं, ''इसमें कोई संदेह नहीं कि ये एक बेहद महत्वपूर्ण बदलाव है. इससे पब्लिशर्स पर बड़ा असर पड़ेगा. हमें अब न्यूज़ कम नज़र आएगी.''
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications