अब फेसबुक से अपने करीबियों को भेजिये पैसा सिर्फ एक क्लिक पर
नई दिल्ली। लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट अब आपको जल्द ही अपने करीबियों तक पैसे भेजने की सुविधा मुहैया कराने जा रही है। फेसबुक मैसेंजर एप के जरिए अब जल्द ही लोगों तक पैसे भेजने की सुविधाय फेसबुल शुरु करने जा रहा है।

आपके जो मित्र स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और उनका बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड फोन से जुड़ा है उन्हें अब आसानी से पैसा भेजा जा सकता है। फेसबुक ने इस सुविधा को शुरु करने के लिए 17 मार्च को ऐलान किया इस सुविधा का इस्तेमाल एप्पल फोन, एंड्राइड फोन और डेस्कटॉप के जरिए किया जा सकता है।
फेसबुक इस सुविधा की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में करेगा जिसके बाद यह सुविधा दुनियाभर के फेसबुक इस्तेमाल करने वालों को मिलेगी। इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए मैसेंजर इस्तेमाल करने वाले लोग $ बटन को दबा करक कर सकते हैं। यह बटन अन्य बटन की तरह काम करेगा जैसे आप फोटो शेयर करते हैं या लाइक बटन का इस्तेमाल करते हैं। पहली बार इस्तेमाल करते वक्त आपको अपने डेबिट कार्ड की जानकारी देनी होगी। वहीं पहली बार पैसा पाने वाले को भी अपने डेबिट कार्ड की जानकारी देनी होगी।
अपने डेबिट कार्ड की जानकारी देने के बाद आपको एक पिन नंबर दिया जाएगा जिसकी मदद से आप हर बार अपने करीबियों को पैसा आसानी से भेज सकते हैं। हालांकि इस सुविधा की देखरेख के लिए फेसबुक एक अलग संस्था के माध्य से इसे चलाएगा साथ ही इसकी डेली रिपोर्ट पर नजर रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications