फेसबुक से भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हुई छुट्टी, 2 साल के लिए सस्पेंड हुुआ अकाउंट
वाशिंगटन, 04 जून। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए डोनाल्ड ट्रंक के सोशल मीडिया अकाउंट को दो साल के लिए सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब दो सालों तक फेसबुक नहीं चला पाएंगे। ट्रंप के अकाउंट से पर यह प्रतिबंध उनके व्हाइट हाउस में रहने के समय यानी 6 जनवरी, 2021 से माना जाएगा।

बता दें कि यही वह तारीख है जब डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए फेसबुक ने शुरुआती तौर पर यह कदम उठाया था। ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड करने को लेकर लंबे समय से चर्चा चली आ रही है। पिछले महीने सोशल मीडिया कंपनी के ओवरसाइट बोर्ड ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चतकालीन और मानकहीन रूप से प्रतिबंधित फेसबुक पर सस्पेंड करना सही नहीं है। इसी क्रम में शुक्रवार को बोर्ड के निर्देश को अनुसार अब ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को दो साल के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: गूगल, फेसबुक, व्हॉट्सएप ने आईटी मंत्रालय से ब्योरा साझा किया, ट्विटर ने नहीं भेजी जानकारी
मालूम हो कि 6 जनवरी, 2021 को अमेरिकी संसद परिसर में हुई हिंसा के बाद फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका अकाउंट निलंबित कर दिया था। तत्कालीन कार्यकारी राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप लगे थे कि उन्होंने जान-बूझकर अपने प्रशंसकों को भड़काया, जिससे यह घटना हुई। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट बैन करने के बाद अब कंपनी राजनेताओं और निर्वाचित अधिकारियों के लिए अपनी स्पेशल ट्रीटमेंट को खत्म करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही अमेरिकी राजनेताओं के लिए फेसबुक अपनी पॉलिसी में बदलाव का ऐलान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications