फेसबुक ने किया अमेरिकी चुनावों में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने मंगलवार को कहा है कि उसने अमेरिका में होने वाले मध्‍यावर्ती चुनावों में गड़बड़ी पैदा करने वाले एक राजनीतिक अभियान का पता लगाया है।

वॉशिंगटन। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने मंगलवार को कहा है कि उसने अमेरिका में होने वाले मध्‍यावर्ती चुनावों में गड़बड़ी पैदा करने वाले एक राजनीतिक अभियान का पता लगाया है। फेसबुक के मुताबिक उसने ऐसे 32 पेजों और कुछ फेक अकाउंट्स को डिएक्टिवेट करने में लगा है जो सामाजिक मुद्दों पर लोगों को बांटने का काम कर रहे थे।

mark-zuckerberg.jpg

अमेरिकी कांग्रेस को दी जानकारी

कंपनी ने अभी इस पूरे अभियान को रूस से नहीं जोड़ा है लेकिन फेसबुक अधिकारियों का कहना है कि इन अकाउंट्स ने जो टूल्‍स और तरकीबें अपनाई हैं वे उस इंटरनेट रिसर्च एजेंसी से मिलती-जुलती हैं जो रूस की हैं। अधिकारियों की मानें तो यह एजेंसी साल 2016 में हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में गड़बड़ी पैदा करने से जुड़ी हो सकती है। फेसबुक के मुताबिक इसे कुछ इस तरह की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली है जो पिछले वर्ष के कुछ कैंपेन से मिलती जुलती थीं। फेसबुक के साइबर सिक्‍योरिटी पॉलिसी के हेड नथैनियल ग्‍लैइचेर के मुताबिक अभी तक कंपनी ने जो भी जांच की है उसके बाद उसे ऐसे सुबूत मिले हैं तो निश्चित तौर पर इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी हैं। उन्‍होंने कहा कि अभी यह कहा जा सकता है कि सभी एकाउंट्स की गतिविधियां एक जैसी थीं और सभी आईआरए एकाउंट्स से जुड़ी थीं। फेसबुक ने इस हैरान कर देने वाले राज से पर्दा उस समय उठाया जब अमेरिकी कांग्रेस में मौजूद सांसदों को फेसबुक अधिकारियों ने ब्रीफ किया। फेसबुक की मानें तो नवंबर 2017 से ही चुनावों को प्रभावित करने की कोशिशें जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+