बैंकॉक में हिंदू मंदिर इरावन के पास बड़ा ब्लास्ट, 15 की मौत
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक हिंदू मंदिर के पास बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक धमाका इतना भयंकर था कि गाडि़यों और लोगों के परखच्चे उधड़ गये। इलाके में सड़कों पर लोगों के क्षत विक्षत अंग पड़े हैं।

- शाम लगभग 7 बजे हुआ धमाका
- आतंकी हमले की आशंका
- घायलों को अस्पताल भेजा गया है
- पुलिस और रेस्क्यू वर्कर घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए हैं
- अभी धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है












Click it and Unblock the Notifications