पाकिस्तान में पुलिस लाइन में बम धमाका, 8 की मौत कई घायल
लाहौर। पाकिस्तान में एक के बाद आतंकी हमले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। लाहौर के पुलिस लाइन में एक बम धमाके के बाद तकरीबन 5 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह बम धमाका लाहौर के पुलिस लाइन के पास हुआ था।

लाहौर के पुलिस लाइन के पास स्थित किला गुज्जर सिंह के पास यह बम धमाका हुआ है। वहीं धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गये हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके के आस-पास घरों के शीशे तक चिटक गये हैं।
धमाके के बाद मौके पर खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गयी। साथ ही इलाके के के पास कई इमारतों में आग लग गयी। वहीं चश्मदीदों की मानें तो पुलिस लाइन के भीतर से गोली चलने की भी आवाज आ रही थी। इलाके में धमाके के बाद आपातकाल लागू कर दिया गया है। घायलों को लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications