विपक्ष हो तो ऐसा: इजराइल के पूर्व PM ने भी ली हमास के हमले में नाकाम होने की जिम्मेदारी, कहा- मैं भी...

Israel-Palestine War: हमास के हमले के बाद इजराइल एकजुट है और आतंकियों से युद्ध लड़ रहा है। लेकिन, अकसर ऐसा देखा जाता है, कि किसी आतंकी हमले के फौरन बाद उस देश के विपक्षी नेता, सत्ता पक्ष और प्रधानमंत्री को कोसने लगते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करने लगते हैं, लेकिन इजराइल ऐसे देशों से काफी अलग है और शायद यही वजह है, कि वो बार बार अपने दुश्मनों को हराने में कामयाब हो जाता है।

जैसे, करीब एक साल तक इजराइल के प्रधान मंत्री रहने वाले नफ्ताली बेनेट ने कहा है, कि 7 अक्टूबर को हमास के चौंका देने वाले हमले को रोकने में असफलता के लिए वो भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, कि "7 अक्टूबर को हमास के हमले के कारण हुई आश्चर्यजनक विफलताओं के लिए "मैं भी ज़िम्मेदार हूं।"

Naftali Bennett

नफ्ताली बेनेट ने ली जिम्मेदारी

इजरायल के पूर्व प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा, कि "निश्चित रूप से मेरी भी ज़िम्मेदारी है। मैंने 12 महीने तक प्रधान मंत्री के रूप में काम किया। कुछ चीजें थीं, जिन्हें करने के लिए मेरे पास समय नहीं था और फिर सरकार गिर गई। लेकिन, निश्चित रूप से मैं इस असफलता की जिम्मेदारी लेता हूं।"

पूर्व इजराइली प्रधानमंत्री का बयान उस वक्त आया है, जब इजराइल के लोगों ने मौजूदा प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से 7 अक्टूबर को हमास हमले की जिम्मेदारी "सार्वजनिक रूप से" लेने की मांग की है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहा है, कि हमास के हमले के कारण हुई विफलताओं के लिए वह कोई भी दोष लेंगे, जिसमें लगभग 1,400 लोग मारे गए हैं, उनमें से ज्यादातर नागरिक थे। वहीं, करीब 200-250 को लोगों को हमास ने गाजा में बंधक बना रखा है।

शुक्रवार (20 अक्टूबर) को प्रकाशित एक सर्वेक्षण में, 80 प्रतिशत इजरायलियों ने कहा, कि बेंजामिन नेतन्याहू, जिन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, उन्हें इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी और शिन का अनुसरण करना चाहिए। बेट प्रमुख रोनेन बार पहले ही हमास के हमले में नाकाम रहने की जिम्मेदारी ले चुके हैं।

इसके अलावा रक्षा मंत्री योव गैलेंट और वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच भी हैं, जिन्होंने हमले में नाकामी में जिम्मेदारी ली है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, इन 80 प्रतिशत में 69 प्रतिशत वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने 2022 इज़राइल चुनाव में लिकुड पार्टी को वोट दिया था। केवल 8 प्रतिशत आम जनता को लगता है, कि नेतन्याहू को जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए।\

Naftali Bennett

जिस दिन हमास ने हमला शुरू किया था, उस दिन युद्ध के मैदान में इजरायली सैनिकों के साथ शामिल हुए नफ्ताली बेनेट ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान एंकर पर तब गुस्सा निकाला, जब उनसे अस्पतालों में फिलिस्तीनियों की दुर्दशा, गाजा पट्टी में बिजली और पानी के कनेक्शन की कमी के बारे में पूछा गया।

नफ्ताली बेनेट ने एंकर को फटकार लगाते हुए कहा था, कि "क्या आप गंभीरता से मुझसे फ़िलिस्तीनी नागरिकों के बारे में पूछते रहते हैं? आप के साथ क्या गलत हुआ है? क्या आपने नहीं देखा, कि हमारे साथ क्या हुआ है?"

इसके अलावा, नफ्ताली बेनेट ने बीबीसी को भी फटकार लगाई है और कहा है, कि जो रवैया उनका है, एक दिन ये आतंकी लंदन भी पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+