Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात के साथ लंदन में मारपीट,कहा-मैं खुश हूं
नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंड और मॉडल सोफिया हयात के साथ लंदन में मारपीट का सामना सामने आया है। सोफिया ने खुद इस बात की जानकारी दी है। मॉडल ने नन बनी सोफिया सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों और कमेंट की वजह से अक्सर सूर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने खुद IBTimes के साथ बातचीत के दौरान लंदन में अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी और तस्वीरें भी साझा की। सोफिया ने बताया कि जब वो पार्क में टहल रही थी तो उन्होंने देखा कि एक शख्स एक महिला को बुरी तरह से मार रहा है। सोफिया ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उनके चेहरे पर तेज घूंसा मारा और उन्हें घायल कर दिया।

लंदन में सोफिया पर हमला
सोफिया ने आईबी टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मैंने पहले उस शख्स को समझाने की कोशिश की कि वो महिला को छोड़ दे, लेकिन वो नहीं माना और महिला को मारता रहा। जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसे पीछे ढ़केल दिया। इस बात से नाराज शख्स ने उसपर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर काफी जोर से मारा।

हमलावर गिरफ्तार
इस हमले से वो नीचे गिर गई, लेकिन वो फिर से उठी और महिला को बचाने की कोशिश करने लगी। उसने हमलावर को जमीन पर गिराकर जोर से पकड़ा और पीड़ित महिला को पुलिस को फोन करने को कहा। जैसे ही हमलावर ने पुलिस का नाम सुना वो फौरन वहां से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ घंटों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

घायल होकर कहा-मैं खुश हूं
इस हमले में सोफिया के चेहरे पर गहरी चोट आई हैं। उसके आंखे के नीचे का हिस्सा सूज गया है और घाव हो गया है। हालांकि सोफिया कहती हैं कि वो इससे खुश हैं। उन्होंने कहा कि वो इस हमले से डरी नहीं है और आगे जरूरत पड़ी तो और महिलाओं की मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी शख्स महिला पर हाथ नहीं उठा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है कि उसे सजा जरूर मिलेगी।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications